फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

महिला की हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला की हत्या कर चेहरे पर डाला तेजाब
विज्ञापन

लोनी। नसबंदी तिराहा सब्जी मंडी रोड पर शनिवार सुबह 35 वर्षीय महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे में बंद मिला। उसका चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ था। शव पर कई जगह चोट के निशान थे। ऐसे लग रहा था कि उसे पहले बेरहमी से पीटा गया होए फिर गला दबाकर हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया हो।
आसपास के लोगों को पुलिस ने शव दिखाया, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। माना जा रहा है कि शव कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। महिला के पास पर्स मिला। इसमें बागपत से लोनी तक का बस का टिकट था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला बागपत की हो सकती है। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने गाजियाबाद के साथ दिल्ली और बागपत पुलिस को महिला का फ ोटो भेजा है। चोट के सबसे ज्यादा निशान हाथ पर थे। पुलिस का मानना है कि ऐसा भी हो सकता है कि महिला के हाथ बांधकर पीटा गया हो। पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी पर रखवाया है।
विज्ञापन

अगर इस अवधि में शनाख्त नहीं हो पाती है तो अज्ञात में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। नसबंदी कॉलोनी से थोड़ी दूरी पर ही दिल्ली की सीमा है। संभावना यह भी है कि शव को दिल्ली से लाकर यहां फेंका गया हो। दिल्ली में हत्या करके लोनी क्षेत्र में फेंके जाने के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट के लिए नहीं की गई हत्या
पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह लूटपाट नहीं लग रही है। महिला के शव पर गहने मिले हैं। ये लाखों रुपये कीमत के हैं। अगर लूटपाट मकसद होता तो हत्यारा इन्हें भी लूट ले जाता। महिला के शव के पास एक पर्स मिला। इसमें कॉस्मेटिक का सामान था। इसमें कोई पहचान पत्र नहीं था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले
पुलिस ने नसबंदी तिराहा से सब्जी मंडी रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उम्मीद है कि देर रात या तड़के महिला का शव लाया गया। इस दौरान कई वाहन इस रास्ते से गुजरते मिले लेकिन महिला को किस में लाया गया होगा, इसका कोई अंदाजा नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed