फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

डीपीएसजी स्कूल बस में भरे क्षमता से अधिक छात्र, नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डीपीएसजी स्कूल बस में भरे क्षमता से अधिक छात्र, नोटिस जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। फीस वृद्धि के मामले के बाद डीपीएसजी मेरठ रोड को जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक और नोटिस जारी किया है। स्कूल की बस में क्षमता से अधिक छात्र-छात्राओं को भरने की फोटो व वीडियो वायरल होने के बाद डीआईओएस प्रदीप कुमार द्विवेदी ने प्रबंधन को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं, इसी मामले में परिवहन विभाग की ओर से बस का चालान काटा गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्कूल की 54 सीटर बस में क्षमता से अधिक बच्चे भरे हुए थे। वायरल हुए फोटो में बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल का बस्ता टांगे खड़े होकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में शासनादेश की अनदेखी करने पर चालान काटा गया है। दूसरी ओर डीआईओएस पीके द्विवेदी का कहना है कि परिवहन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार क्षमता से अधिक बच्चों को स्कूल बस में नहीं बैठाए जाने के जिला प्रशासन ने आदेश जारी किए थे। विद्यार्थियों की सुरक्षा संबंधी मामलों की देखभाल के लिए स्कूल परिवहन सुरक्षा समिति द्वारा भी इस बाबत कड़े निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराई गई फोटो में शासनादेश व प्रशासन के आदेश की अवहेलना साफ नजर आ रही है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन से मामले में तीन दिन के अंदर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में बस में क्षमता से अधिक छात्र मौजूद थे। इसी आधार पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed