फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गर्मी ने अप्रैल में तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गर्मी ने अप्रैल में तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन

गाजियाबाद। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गर्मी ने जिले में पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2017 में 21 अप्रैल को तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बृहस्पतिवार को तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था।
24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को धूल भरी आंधी चलने से कुछ देर के लिए गर्मी कम हो सकती है। कृषि व मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि इस बार मार्च से ही तेज गर्मी पड़ने लगी थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरू हो गई। आने वाले चार दिन तक इसी तरह गर्मी परेशान करेगी। इसके बाद मामूली राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव दिल्ली-एनसीआर की तरफ नहीं बन पाया था। इस वजह से बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

लू से बढ़ी परेशानी
बृहस्पतिवार को सुबह से ही गर्मी पड़ने लगी थी। दस बजते ही सड़क और बाजार में सन्नाटा पसर गया। एमएमजी अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे 162 मरीजों में पानी कमी से हाथ-पैर और शरीर में दर्द, बेचैनी और घबराहट, थकावट, तेज बुखार और बेहोशी जैसा महसूस होने पर इलाज के लिए पहुंचे थे। डॉक्टरों ने इलाज के साथ ही गर्मी से बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रीनगर आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्साधिकारी डॉ. शिखा का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए लौकी, तोरी की सब्जी का प्रयोग करें। अधिक तली-भुनी चीजें और अधिक गर्म मसाले का प्रयोग करने से बचें। तरबूज, खीरा, ककड़ी, छाछ, दही का प्रयोग करें।
- शरीर को ढक कर निकलें, ज्यादातर सूती कपड़े ही पहनें
- बाहर निकलने से पहले आपका हाथ, मुंह और सिर पूरी तरह से ढका हो इस बात का खास ध्यान रखे ।
- घर से निकलते समय छाता साथ में ले जाना न भूलें।
- घर में भी कमरे के तापमान को कम रखें और ये ध्यान रखे की घरों में हवा आती-जाती रहे।
- पानी खूब पीएं फ लों का जूस, नींबू-पानी का इस्तेमाल करें
- लू लगने पर कच्चे आम का पना बनाकर पीएं
अगले पांच दिनों का अनुमानित तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
बृहस्पतिवार 44 30
शुक्रवार 44 30
शनिवार 43 30
रविवार 43 30
मंगलवार 42 28
पांच साल का 28 अप्रैल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2022 44 30
2021 40 30
2019 41 30
2018 40 38
2017 में 21को 43.2 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed