फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बिना फिटनेस जांच के स्कूल बस दौड़ाने पर दो एआरटीओ निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बिना फिटनेस जांच के स्कूल बस दौड़ने पर दो एआरटीओ निलंबित
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर में छात्र अनुराग की मौत के मामले में लापरवाही सामने आने पर एआरटीओ विश्वजीत प्रताप सिंह और सतीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जांच में पाया गया कि जिस स्कूल बस में हादसा हुआ, वह अनफिट थी और कागजों में काली सूची में डाल दिए जाने के बावजूद दौड़ रही थी। इसी लापरवाही पर बृहस्पतिवार की रात क्षेत्रीय निरीक्षक प्रेम सिंह को निलंबित कर दिया गया था। अभी कार्रवाई की जद में और भी अफसर आ सकते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी। माना जा रहा है कि प्रारंभिक जांच के बाद भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर ही शासन ने यह कार्रवाई की है। जांच में पाया गया कि बगैर फिटनेस की बसों को नोटिस जारी करने के बावजूद आरटीओ दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारी कभी चेकिंग के लिए स्कूल तक में नहीं गए। जिन स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गयाए उनसे जवाब न मिलने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरटीओ अरुण कुमार ने दोनों एआरटीओ के निलंबन की पुष्टि की है।
विज्ञापन

हादसा दयावती मोदी पब्लिक स्कूल की बस में हुआ था। इस स्कूल की छह बसों की फिटनेस जांच नहीं हुई थी और ये सभी बच्चों को लाने-ले जाने में लगी हुई हैं। अनुराग ने जैसे ही अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला थाए वैसे ही यह लोहे के गेट से टकराया और उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया कि खिड़की पर लोहे की ग्रिल नहीं लगी थी। इसके बाद डीएम आरके सिंह ने स्कूल बसों का सिक्योरिटी ऑडिट, सुरक्षा मानकों पर परखने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में हुई थी सतीश कुमार की तैनाती
निलंबित किए गए एआरटीओ सतीश कुमार की गाजियाबाद में तैनाती जुलाई 2021 में हुई थी। वह प्रवर्तन इकाई में तैनात थी। इसी इकाई पर स्कूल बसों की फिटनेस जांच की जिम्मेदारी है। जांच में पाया गया कि इस जिम्मेदारी में बड़ी लापरवाही बरती गई। बगैर फिटनेस जांच के ही बसें दौड़ती रहीं। उन्हें सीज करने की कार्रवाई नहीं की गई।

छह साल से जमे थे विश्वजीत प्रताप सिंह
निलंबित किए गए एआरटीओ विश्वजीत प्रताप सिंह प्रशासनिक इकाई में थे। उनकी तैनाती 2016 में हुई थी। वह एआरटीओ सतीश कुमार के प्रभारी थे। स्कूल बसों की फिटनेस जांच में प्रवर्तन इकाई की लापरवाही सामने आने पर भी उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। इस कारण उन्हें भी निलंबित किया गया है।
भारी पड़ी स्कूलों पर मेहरबानी
स्कूल का नाम फिटनेस बसें
प्रेसीडियम इंदिरापुरम 31
दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद 20
जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल 13
देहरादून पब्लिक स्कूल 10
प्रीती फाउंडेशन 9
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल 08
एलके इंटरनेशनल 08
माउंट लिटेरा जी स्कूल 08
मुरादनगर पब्लिक स्कूल 08
सेठ आनंदपुरम जयपुरिया स्कूल 08
डायमंड पब्लिक स्कूल 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed