{"_id":"625b1463f873cc7ae81437ce","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd236999926","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण वाले स्कूलों में सभी बच्चों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण वाले स्कूलों में सभी बच्चों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रमण वाले स्कूलों में सभी बच्चों की होगी जांच
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलग तैयारी की है। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि अब तक जिन 11 स्कूलों में संक्रमित बच्चों की पुष्टि हुई है, उनमें कोरोना जांच शिविर लगाकर सभी बच्चों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन से बात कर सोमवार से कोरोना जांच शिविर लगाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिन कॉलोनियों में रहने वाले बच्चे ज्यादा संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं, वहां भी जांच शिविर लगाया जा रहा है।
56 प्रतिशत आरटीपीसीआर और 36 प्रतिशत हो रही है एंटीजन जांच
जिले में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण बढ़ रहा है, इसके बावजूद आरटीपीसीआर 55 से 57 प्रतिशत और एंटीजन 37 प्रतिशत जांच हो रही है। शासन द्वारा एक दिन में 7400 लोगों की जांच करने का निर्देश है। इसमें 3900 आरटीपीसीआर और 3500 एंटीजन जांच करने के निर्देश हैं। एमएमजी अस्पताल में जांच करने वाली टीम का कहना है कि अभी बुखार और कोरोना लक्षण वाले कम लोग जांच कराने आ रहे हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और किसी तरह का ऑपरेशन कराने वाले ही जांच करा रहे हैं।
जांच बढ़ाकर की जाएगी दोगुनाी
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार से जांच दोगुनी कर दी जाएगी। अभी तक 36 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा एक ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच शुरू की गई है। इनके अलावा सात अन्य स्थानों पर भी कोरोना बूथ बनाए गए हैं। डॉ. राकेश ने बताया कि छह मोबाइल टीमें स्कूल, घर और बाजारों में जांच कर रही हैं। सभी टीमों में एक लैब टेक्नीशियन और एक सहायक को रखा गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण हल्का पड़ने पर टीमों की संख्या घटाकर 28 कर दी गई थी। संक्रमितों के घर और स्कूलों को सैनेटाइज करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया है। कोरोना हल्का पड़ने पर सैनिटाइजेशन टीमों की संख्या केवल तीन कर दी गई थी।
विज्ञापन
दो छात्रों समेत 17 मिले संक्रमित
इंदिरापुरम और वसुंधरा में संचालित स्कूलों के दो और छात्र संक्रमित होने के साथ ही 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को 36 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 24 घंटे में 11 वर्ष का एक, 15 और 17 वर्ष के 2, 21 से 38 वर्ष के 5, 41 से 58 साल के 8 और 62 वर्ष के एक बुजुर्ग हैं। शनिवार को चार लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हो गई है।
एक सप्ताह में जांच, संक्रमित, डिस्चार्ज और सक्रिय मरीज की स्थिति
तारीख - जांच - संक्रमित - डिस्चार्ज - सक्रिय मरीज
16 अप्रैल - 3524 - 17 - 04 - 90
15 अप्रैल - 4077 - 36 - 03 - 77
14 अप्रैल - 3593 - 18 - 09 - 44
13 अप्रैल - 3372 - 11 - 02 - 35
12 अप्रैल - 3162 - 05 - 07 - 28
11 अप्रैल - 2535 - 02 - 04 - 28
10 अप्रैल - 3024 - 05 - 01 - 30