{"_id":"625b12f374b81b7d5e1dfc69","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd236999852","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन नहीं उठाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बिल्डर को किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन नहीं उठाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बिल्डर को किया तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोन नहीं उठाने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बिल्डर को किया तलब
गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार के प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी के 700 परिवार तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। शनिवार सुबह सोसायटी के लोगों ने माइक से एकजुट रहने की बात कही। दोपहर में बिल्डर के खिलाफ शिकायत लेकर करीब 15 लोग सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह के पास कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों ने जब बताया कि बिल्डर मीटर लगवाने के लिए दोबारा पैसा मांग रहा है और चार दिन में पैसा जमा नहीं करने पर बिजली काटने की धमकी दे रहा है तो सिटी मजिस्ट्रेट ने बिल्डर को मौके से ही दो बार फोन लगाया। बिल्डर ने जब फोन नहीं उठाया तो उन्होंने शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर बिल्डर को सोमवार को तलब किया है। मजिस्ट्रेट से मिलने वालों में आकाश दीप, शिव मोहन तिवारी, सामर्थ्य, पुष्पेंद्र शर्मा, राहुल, पप्पन, सुरेंद्र बिष्ट, रितुराज, ब्रिजेश, अतुल, सुमित रहे।
सोसायटी निवासी सुधाकर यादव ने बताया कि तीन दिन सोसायटी के लोग परिसर में धरना दे रहे हैं। कई बार बिल्डर से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। शनिवार बिल्डर के लोगों ने धरने को विफल बनाने के लिए पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जब हकीकत जानी तो बिल्डर के लोगों को चेतावनी दी और कहा कि यदि बिजली काटी गई और लोगों को परेशानी हुई तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शिव मोहन तिवारी का कहना है कि यदि मामले का कोई हल न निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। आकाश दीप का कहना है कि जब हमसे मीटर लगवाने का पैसा पहले ले लिया गया तो दोबारा क्यों मांगा जा रहा है। बिल्डर की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
तख्तियां लेकर बच्चे भी धरने में शामिल
बिजली काटने की धमकी से चिंतित सोसायटी के बच्चे और महिलाएं भी धरने में शामिल हो गए हैं। 10 साल की खुशी का कहना है कि अगर बिल्डर बिजली काट देगा तो हम कार्टून कैसे देखेंगे। तख्तियों पर बिल्डर के खिलाफ नारे लिखकर सभी निवासी परिसर में बैठे हैं।