{"_id":"625874e4bc9605598356472d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2369033175","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्र समेत 18 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्र समेत 18 संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार छात्र समेत 18 संक्रमित
गाजियाबाद। जिले में चार छात्र सहित 18 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 44 हो गई है। पांच दिन में संक्रमित हुए छात्रों की संख्या 25 हो गई है। इनमें से 23 छात्र गाजियाबाद के अलग-अलग स्कूलों के हैं, जबकि अन्य दो गौतमबुद्धनगर और दिल्ली के स्कूलों में पढ़ते हैं। 24 घंटे में 9 लोगों ने कोरोना को मात दी है। संक्रमित बच्चों के संपर्क में आने वाले 182 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। संक्रमितों में कोरोना के नए स्वरूप की जानकारी के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।
बृहस्पतिवार को संक्रमित हुए छात्रों में दो बच्चियां नौ और 11 वर्ष की हैं। एक किशोरी 16 वर्ष की है। दो छात्र 11 और 15 साल के हैं। तीन बच्चे इंदिरापुरम, एक कौशांबी और एक विजय नगर में रहता है। सभी मरीजों की पुष्टि निजी लैब में हुई है। पांच दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 से बढ़कर 44 हो गई है।
डीएसओ (जिला सर्विलांस अधिकारी) डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि दो छात्र पहले संक्रमित हुए छात्रों के संपर्क में आए थे। एक बच्ची संक्रमित छात्र की बहन है और दूसरा बच्चा अपने सहपाठी के संपर्क में आया था। दो छात्र किसके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। डीएसओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिन स्कूलों के छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन सभी में सैनेटाइजेशन कराया जा रहा है। संक्रमित बच्चों के घर को भी शुक्रवार को सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन
पांच दिन में संक्रमण की स्थिति
तारीख - स्कूल की संख्या - संक्रमित छात्र
10 अप्रैल - 01 - 05
11 अप्रैल - 02 - 06
12 अप्रैल - 95 - 05
13 अप्रैल - 04 - 05
14 अप्रैल - 03 - 04
---------------