गाजियाबाद: आज चार ट्रेनें रहेंगी रद्द, गोमती और स्वतंत्रता सेनानी रहेगीं बाधित
निर्माणाधीन आरओबी पर धनुषाकार गर्डर (स्टिंग बो गर्डर) लांच करने के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि में गर्डर को लांच कर दिया गया। अब सोमवार को गर्डर के नीचे की स्टेजिंग हटाने के लिए ब्लॉक लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से अलीगढ़, मुरादाबाद और मेरठ रूट पर ट्रेनों का संचालन सोमवार को भी बाधित रहेगा। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन धोबीघाट आरओबी के लिए तीसरे दिन सोमवार को भी रेल यातायात और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से सोमवार को नई दिल्ली-गाजियाबाद समेत चार ट्रेनें रद्द रहेंगी। कई अन्य ट्रेनों का समय बदलकर और बीच रास्ते में रोककर चलाया जाएगा।
निर्माणाधीन आरओबी पर धनुषाकार गर्डर (स्टिंग बो गर्डर) लांच करने के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ब्लॉक लिया गया था। इस अवधि में गर्डर को लांच कर दिया गया। अब सोमवार को गर्डर के नीचे की स्टेजिंग हटाने के लिए ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर चार, पांच व छह और यार्ड की ओर जाने वाली लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहेगा।
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (अप-डाउन) रद्द रहेगी। मथुरा-गाजियाबाद ईएमयू स्पेशल (अप-डाउन) सिर्फ साहिबाबाद तक चलेगी। साहिबाबाद और गाजियाबाद के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। ऐसे में मथुरा आने-जाने वाले यात्रियों को साहिबाबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़ना होगा। सोमवार को यात्रा शुरू करने वाली लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस को 1:45 घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा। इसके अलावा जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को प्रयाग मंडल पर 65 मिनट रोक कर चलाया जाएगा।