फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भोजपुर, सीकरी में बनेंगे आरओबी, हिसाली और मैनापुर में अंडरपास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भोजपुर, सीकरी में बनेंगे आरओबी, हिसाली और मैनापुर में अंडरपास
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रेल रूट पर मोदीनगर, मुरादनगर क्षेत्र की छह फाटक (क्रॉसिंग) पर जाम खत्म होगा। जिला प्रशासन और रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से अंडरपास और ओवर ब्रिज बनाने के लिए 15 क्रॉसिंग का सर्वे कराया है। इसमें से मैनापुर, हिसाली, ऑर्डिनेंस फैक्टरी के पास समेत चार स्थानों पर अंडरपास और सीकरी व भोजपुर क्षेत्र में रेल ओवर ब्रिज बनाने के लिए संभाव्यता (फिजिबिलिटी) मिली है, जबकि गुलधर, दुहाई और राम चमेली चड्ढा कॉलेज समेत पांच क्रासिंग पर आरओबी बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिली। रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम को खत्म करने की इस कवायद के लिए बीती 6 अप्रैल को डीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में बैठक हुई। इसमें रेलवे की ओर से इंस्पेक्टर ऑफ वर्क निशांत, जीडीए, नगर निगम और आवास विकास परिषद के अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में सर्वे रिपोर्ट पेश की गई। डीएम ने बताया कि परिवहन मंत्रालय के निजी सचिव एमएल सेठी को आरओबी और आरयूबी सूची के साथ पत्र भेजकर केंद्रीय राज्य मंत्री के संज्ञान में लाने को कहा है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
सीकरी में आरओबी बनने से एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा
सीकरी खुर्द फाटक पर रोजाना जाम लगता है। आसपास के गांव कलछीना, मानकी, निजामपुर समेत कई गांवों के लोग इसी फाटक से आवागमन करते हैं। हापुड़ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी फाटक से होकर गुजरते हैं। ट्रेनों के गुजरने के दौरान यहां रोजाना करीब तीन-चार बार यहां जाम लगता है। इसके बन जाने से करीब एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा और जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

भोजपुर में फाटक बनने कई गांवों की राह होगी आसान
भोजपुर के पास क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बन जाने से फरीदनगर, भोजपुर, शाहजहांपुर, गदाना, खंजरपुर, शकूरपुर, मछरी, अमराला, ईशापुर, भदौला, किल्होड़ा समेत करीब 40 गांवों के लोगों को फायदा होगा। यहां आरओबी के निर्माण से करीब 2 लाख की आबादी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर नहीं मिली फिजिबिलिटी
नेहरू नगर से कविनगर
लोहिया नगर से राजनगर
गुलधर गांव
दुहाई गांव
यहां चल रहा निर्माण
कोटगांव से विजयनगर और मधुबन-बापूधाम में आरओबी बनाने का काम चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड से कार्बन कांटीनेंटल के बीच आरओबी निर्माण की प्लानिंग चल रही है। वहीं मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी के पास रेल ओवर ब्रिज पहले से बना हुआ है, लेकिन स्थानीय लोग यहां अंडरपास के निर्माण की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।

अंडरपास और रेल ओवर ब्रिज बनवाकर जाम की समस्या को दूर करने के लिए गाजियाबाद-मेरठ रेल रूट पर सर्वे कराया गया था। इसमें कई स्थानों पर फिजिबिलिटी सही पाई गई है। सर्वे रिपोर्ट परिवहन मंत्रालय को भेज दी गई है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed