{"_id":"623f6bf396e1bd56b425c38c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2359355126","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मजदूरों की मौत के मामले में ठेकेदार और दो इंजीनियरों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मजदूरों की मौत के मामले में ठेकेदार और दो इंजीनियरों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मजदूरों की मौत के मामले में ठेकेदार और दो इंजीनियरों से जवाब तलब
गाजियाबाद। प्रताप विहार में स्कूल की दीवार गिरने से हुई तीन मजदूरों की मौत ठेकेदार की लापरवाही से हुई है। नाला निर्माण के दौरान जिम्मेदार अवर अभियंता और सहायक अभियंता ने भी मौके पर मौजूद रहकर निगरानी नहीं की। नगरायुक्त की ओर से गठित दो वरिष्ठ अधिकारियों की जांच कमेटी की रिपोर्ट नगरायुक्त को सौंपे जाने के बाद निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता की ओर से ठेकेदार, अवर अभियंता, सहायक अभियंता के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इनका जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ठेकेदार की फर्म को काली सूची में डालने के साथ-साथ दोनों इंजीनियरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी और महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी की ओर से नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर को भेजी गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक कंस्ट्रक्शन फर्म मेसर्स नार्थ इंडिया डेवलपर्स की ओर से निगम के अधिकारियों को सूचना दिए बिना रात को बिना सुरक्षा उपकरणों के नाला बनाने के लिए खोदाई कराई गई। इस दौरान न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल की करीब 30 मीटर लंबी और 7 फुट ऊंची दीवार गिर जाने से तीन श्रमिकों की मौत हुई। जांच कमेटी ने फोटोग्राफी कराकर इसके सुबूत भी सौंपे हैं। कमेटी ने रिपोर्ट में कहा है कि स्कूल की दीवार बिना नींव, कॉलम और बीम के बनाई गई थी। इसमें मानकों का पालन नहीं किया गया था। इसके आधार पर मेसर्स नार्थ इंडिया डेवलपर्स के मालिक शशिकांत त्यागी, क्षेत्रीय अवर अभियंता श्रीकांत राणा, सहायक अभियंता श्याम सिंह और स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
जांच टीम ने दिए सुझाव
1. निर्माण कार्य के दौरान हेल्मेट, बूट और जैकेट आदि का इस्तेमाल कराना सुनिश्चित किया जाए।
2. नाले या अन्य निर्माण कराते समय बगल की दीवार पर शटरिंग या सपोर्ट लगाकर ही निर्माण कराया जाए।
3. सघन आबादी वाले क्षेत्र में नाले निर्माण कराते समय कम से कम लंबाई में खोदाई कराई जाए। खोदी गई जगह पर 24 घंटे में निर्माण अवश्य करा लिया जाए।
बयान
जांच रिपोर्ट मिल गई है। ठेकेदार, अवर अभियंता, सहायक अभियंता और स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया ठेकेदार की गलती और इंजीनियरों की लापरवाही सामने आई है। - महेंद्र सिंह तंवर, नगरायुक्त