फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नकल करने से रोका तो एमबीबीएस छात्रों ने तीन कक्ष निरीक्षकों को धुना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नकल करने से रोका तो एमबीबीएस छात्रों ने तीन कक्ष निरीक्षकों को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमएच डिग्री कॉलेज में एमबीबीएस का आखिरी पेपर छूटने के बाद नकल करने से रोकने पर गुस्साए छात्रों के समूह ने तीन कक्ष निरीक्षकों पर हमला बोल दिया। कॉलेज के बाइक स्टैंड के पास हुई घटना में कक्ष निरीक्षक ललित की एमबीबीएस छात्रों ने जमकर पिटाई की। बचाने आए बाकी दो कक्ष निरीक्षक प्रवेश और कुलदीप को भी छात्रों ने पीटा।
एमबीबीएस का पेपर छूटने के बाद यह घटना बुधवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। मामले में कॉलेज प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए, दोषी छात्रों के खिलाफ बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देने की बात कही है। सीसीएसयू की जारी परीक्षाओं में बुधवार को एमबीबीएस का आखिरी पेपर था। तीन कक्ष निरीक्षक ललित, प्रवेश और कुलदीप कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी कर रहे थे। एमएमएच कॉलेज प्रशासन की मानें तो नकल को लेकर सख्ती के चलते छात्रों में काफी रोष था।
विज्ञापन

आखिरी दिन दो से पांच बजे की पाली में एमबीबीएस का पेपर छूटने के बाद छात्रों का समूह कॉलेज की बाइक पार्किंग के पास एकत्रित हो गया। कॉपियां जमा करवाकर जब कक्ष निरीक्षक करीब साढ़े पांच बजे कॉलेज से बाहर निकले तोे ललित को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बचाने के लिए दौड़े प्रवेश और कुलदीप के साथ भी हाथापाई की। मारपीट की सूचना पर कॉलेज के कर्मचारी जब तक दौड़कर पार्किंग स्टैंड के पास पहुंचे, तब तक एमबीबीएस के छात्र मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कॉलेज ने बैठाई जांच, कराया जाएगा मुकदमा
कक्ष निरीक्षकों की पिटाई की घटना को कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। एमएमएच कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान का कहना है कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए गए हैं। ऐसे में नकल करने से रोकने पर छात्रों के समूह ने घटना को अंजाम दिया है। मामले की छानबीन के लिए जांच कमेटी गठित कर दी है। दोषी छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed