फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

30 पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म, भटके लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
30 पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म, भटके लोग
विज्ञापन

गाजियाबाद। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले बड़ी संख्या में लोगों ने अपने वाहनों के टैंक फुल करा लिए, जिसका असर यह रहा कि पेट्रोल पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। मंगलवार को 30 पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने का बोर्ड लग गया। ऐसे में वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए लोग भटकते नजर आए।
संचालकों का कहना है कि सोमवार से तेल कंपनियों ने सप्लाई नहीं दी, जिस कारण पंप पर स्टॉक खत्म हो गया। वहीं दूसरी ओर एक रुपये महंगी होने के बाद सीएनजी संचालकों ने भी आपूर्ति आधी मिलने का दावा किया है, ऐसे में आने वाले दिनों में सीएनजी की भी किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन

संचालकों के मुताबिक, सोमवार को पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री दर्ज की गई। शास्त्रीनगर, गोविंदपुरम, एनएच-58, एनएच-9, डूंडाहेड़ा में देर रात तक लोग डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचते रहे। 12 बजे पेट्रोल पंप बंद होने केसाथ ही इन क्षेत्रों में स्टॉक खत्म हो गया। राजनगर में पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। लोगों को केवल एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल ही मिल सका। गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को भी मूल्यवृद्धि की आशंका के बीच लोग वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी पर भी संकट, सवा लाख किलो मिली गैस
गाजियाबाद में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के सीएनजी पंप हैं। 17 सीएनजी पंप में से अधिकांश पर कंपनी से आधी सप्लाई मिलने की बात कही गई। संजयनगर स्थित सीएनजी पंप पर कर्मियों ने सप्लाई पूरी नहीं मिलने की बात बताई। गाजियाबाद पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, जिले में ढाई लाख किलो सीएनजी की आपूर्ति प्रतिदिन है, लेकिन दो दिनों से सवा लाख किलो की आपूर्ति ही पंप को मिल पा रही है।
यूक्रेन से निर्यात ठप होने का असर
राजनगर एक्सटेंशन स्थित सीएनजी पंप संचालक रोहित शर्मा ने बताया कि यूक्रेन से निर्यात होने वाली गैस नहीं मिल रही है। आपूर्ति ठप होने से भारतीय कंपनियों पर दबाव है। इसका असर सीएनजी पंप पर भी दिख रहा है।

दो दिन से नहीं हो रही आपूर्ति
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि दो दिन से पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नहीं मिल रही है और मांग काफी बढ़ गई है। दाम बढ़ने से पहले डीजल का स्टॉक लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed