फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक साल बाद संयुक्त अस्पताल में शुरू होंगे ऑपरेशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक साल बाद संयुक्त अस्पताल में शुरू होंगे ऑपरेशन
विज्ञापन

गाजियाबाद। संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल में एक साल बाद सर्जरी शुरू होगी। अस्पताल के सर्जन डॉ. अखिलेश मोहन के मेरठ सीएमओ बनने के बाद सर्जन का पद खाली हो गया था। हाल में अस्पताल में नियुक्त हुए सीएमएस डॉ. वीसी पांडेय सर्जन हैं। सीएमएस ने बताया कि वह जल्द ही सर्जरी शुरू करेंगे। वर्तमान में एमएमजी अस्पताल के एक सर्जन संयुक्त अस्पताल में दो दिन के लिए बैठते हैं, लेकिन वह ओपीडी में ही मरीजों का इलाज करते हैं।
संयुक्त अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से 1200 मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। पिछले एक साल से सर्जन न होने के कारण ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीजों को एमएमजी अस्पताल या दिल्ली रेफर किया जाता था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से भी प्रभावित हुए थे ऑपरेशन
सामान्य दिनों में संयुक्त अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 12 ऑपेरशन होते थे। इनमें हड्डी, नाक, कान, गला, पेट संबंधी सर्जरी होती थीं, जबकि मोतियाबिंद के 20 से अधिक ऑपरेशन किए जाते थे। डॉक्टरों के संक्रमित होने से ऑपरेशन बंद हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद सभी डॉक्टर काम पर लौटे
अस्पताल में छह महिला रोग विशेषज्ञ, दो नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं एक बाल रोग विशेषज्ञ कोरोना संक्रमित हो गए थे। इससे अस्पताल में सिजेरियन प्रसव और आंख के ऑपरेशन भी बंद हो गए थे। अब सभी डॉक्टर स्वस्थ हो चुके हैं। इससे अस्पताल में अब दोबारा सभी तरह के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे।

ऑपरेशन के लिए मिल रही थी लंबी तारीख
हर्निया, मोतियाबिंद, पथरी, हड्डी, अपेंडिक्स, नाक, कान गला, पाइल्स सहित अन्य बीमारियों के ऑपरेशन टाले गए हैं। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों के ऑपेरशन किए जा रहे थे। अब सामान्य तौर पर ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed