फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

400 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में लक्ष्य तंवर की संपत्ति कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
400 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में लक्ष्य तंवर की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ रुपये से अधिक लोन घोटाला मामले में पुलिस-प्रशासन ने आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को आरोपी लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराबनगर स्थित एक करोड़ रुपये कीमत की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की संपत्ति भी जल्द ही कुर्क की जाएगी।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य तंवर पर बैंकों में साठगांठ कर 2012 से लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के 38 मामले दर्ज हैं। इनमें से 13 मामले नगर कोतवाली में दर्ज हैं। लोन माफिया लक्ष्य तंवर फर्जी तरीके से दस्तावेजों के आधार पर लोन लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। इसके जरिये आरोपियों ने करोड़ों रुपये की संपत्ति जुटा ली है।
विज्ञापन

लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिसमें सुनील कुमार, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है। इसमें दो बैंककर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ 80 लाख के वाहन भी होंगे कुर्क
एसपी सिटी ने बताया कि मामले से जुड़े लक्ष्य समेत छह अन्य आरोपियों के करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये के वाहन भी कुर्क किए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन से मंजूरी मिल गई है। तीसरी फाइल भी तैयार कर भेजी गई है और बैंक ने आरोपियों की जिन संपत्ति को बंधक बनाया हुआ उनकी कुर्की के लिए भी बैंक को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed