फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पांच लोगों का काल बने टिन शेड में फिर उतरा करट, हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पांच लोगों का काल बने टिन
विज्ञापन

शेड में फिर उतरा करंट, हंगामा
गाजियाबाद। राकेश मार्ग पर जिस टिन शेड में उतरे करंट की चपेट में आकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हुई, घटना के 22 दिन बाद बुधवार को एक बार फिर उसमें करंट दौड़ गया। महिला को करंट लगने के बाद गुस्साए लोगों ने रात साढ़े 10 बजे जमकर हंगामा करते हुए टिन शेड उतरवाने की मांग की। सूचना पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने आननफानन बिजली सप्लाई बंद कराते हुए विद्युत निगम की टीम बुला ली।
एक सितंबर को राकेश मार्ग पर गली नंबर-3 के सामने परचून की दुकान के बाहर लगे टिन शेड में बारिश के बीच करंट उतर आया था। करंट की चपेट में आकर मां-बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था। 24 वर्षीय मृतक लक्ष्मी नारायण के पिता की तहरीर पर सिहानी गेट पुलिस ने दुकानदार रमेश पर केस दर्ज किया था। पुलिस अभी तक दुकानदार को पकड़ नहीं पाई थी कि बुधवार को उसी टिन शेड में फिर से करंट उतर आया। एक महिला द्वारा करंट लगने की शिकायत करने पर लोग तैश में आ गए। रात करीब साढ़े 10 बजे लोगों ने हंमा कर दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने की जिद पर अड़े लोग आश्वासन पर माने
हंगामा कर रहे लोगों ने टिन शेड हटवाने की मांग की। गुस्साए लोग जीटी रोड जाम करने के लिए चले तो किसी व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कराई। लोगों ने आरोप लगाया कि अभी तक दुकानदार पकड़ा नहीं गया है और पांच लोगों की जान लेने वाले टिन शेड को हटाया नहीं गया है। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर टिन शेड हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट.....
टिन शेड में करंट उतरने की सूचना मिली थी, लेकिन टेस्टर से चेक करने पर उसमें करंट नहीं मिला। फिर भी एहतियात के तौर पर एक्सईएन को फोन कर विद्युत सप्लाई बंद करा दी गई। विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंच गई थी। टिन शेड हटवाने को लेकर बृहस्पतिवार को वार्ता की जाएगी।
- अवनीश कुमार, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed