फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

शनिवार-रविवार के कर्फ्यू में जरूरी चीजों की आपूर्ति की रहेगी छूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
साप्ताहिक बाजार बंदी के दौरान बंद पड़ी रामते राम रोड पर दुकानें। - फोटो : GHAZIABAD City
शनिवार-रविवार के कर्फ्यू में जरूरी चीजों की आपूर्ति की रहेगी छूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। जिला प्रशासन ने भी राज्य सरकार के इस आदेश और वीकेंड कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराने का बंदोबस्त कर लिया है। हालांकि दूध, दवा, राशन, गैस, पानी की आपूर्ति आदि समेत सभी आवश्यक सेवाएं निर्बाध चलती रहेंगी।
प्रदेश सरकार ने कंप्लीट लॉकडाउन की आशंकाओं को खारिज कर मंगलवार को ही पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को वीकेंड कर्फ्यू लागू करने की घोषणा की है। इसके लिए सभी जिलों के डीएम को निर्देश दे दिए गए हैं। ऐसे में जिला प्रशासन स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। सभी तहसीलों के एसडीएम को इन आदेशों का पालन कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। शनिवार और रविवार को सभी बाजार, आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय, मॉल्स, मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान दूध, राशन, गैस, पानी, दवा की किल्लत न हो इसके लिए आवश्यक सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। बिना जरूरत के लोग बाहर नहीं निकलेंगे, लेकिन अगर उन्हें दवा, दूध आदि खरीदने या अस्पतालों में इलाज के लिए जाना है तो उन्हें नहीं रोका जाएगा। वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिस शहर में गश्त करती रहेगी और बेवजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-------
जिले भर में चलेगा सैनिटाइजेशन अभियान
वीकेंड कर्फ्यू के दौरान जिले भर में सैनिटाइजेशन, सफाई और फॉगिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा। गाजियाबाद सिटी में नगर निगम इसकी जिम्मेदारी संभालेगा। इस दौरान गली-मोहल्लों, कॉलोनियों और रेलवे स्टेशन, बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थानों को भी सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव कराकर सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बयान
राज्य सरकार का वीकेंड कर्फ्यू के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस दौरान बाजारों-कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन और फॉगिंग का अभियान चलाया जाएगा। इस काम की जिम्मेदारी शहर में नगर निगम, नगर पालिकाओं को और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग को दी गई है। - अजय शंकर पांडेय, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed