फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छह वार्डों पर रहेगी सभी की नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चार वार्डों में कड़ा हुआ मुकाबला, मुरादनगर पर टिकी नजर
विज्ञापन

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन करने का रविवार को अंतिम दिन है। प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। जिले के 14 वार्डों को देखा जाए तो चार वार्डों पर मुकाबले सबसे कड़ा होने की संभावना है। इनमें लोनी क्षेत्र के तीन और डासना से जुड़ा एक वार्ड शामिल है। इसके साथ ही मुरादनगर के वार्ड छह और आठ पर भी नजर रहेगी। जहां से पूर्व मंत्री का परिवार दावेदारी कर रहा है और भाजपा ने इन दोनों वार्डों पर शनिवार रात तक पत्ते नहीं खोले। माना जा रहा है कि इन्हीं वार्डों से जीत के बाद अध्यक्ष फाइनल होगा।
लोनी से जुड़े तीनों वार्डों से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का परिवार चुनाव लड़ेगा। अध्यक्ष पति पवन मावा ने एलान किया है कि वार्ड 12 से उनकी भाभी मुक्ता मावी, 13 से पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी मावी और वार्ड 14 से भाभी नीतू त्यागी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने भले टिकट ने दिया हो लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के फोटो के साथ पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। भाजपा की तरफ से वार्ड-12 पर रामेश्वरी चुनाव लड़ रही हैं। रामेश्वरी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कसाना के परिवार से हैं। इनके परिवार में 2005 में ब्लॉक प्रमुख भी रहे है। इस लिहाज से रामेश्वरी भी मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही है। वहीं वार्ड-13 से ईश्वर मावी की पुत्रवधू अंशू मावी मैदान में है। वर्ष 2015 के चुनाव में इसी वार्ड से ईश्वर मावी की पत्नी मामूली अंतर से लक्ष्मी मावी से चुनाव हारी थीं। वार्ड-14 से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी चुनाव मैदान में है, वो दूसरी दफा इसी वार्ड से चुनाव लड़ रही हैं। बीते चुनावों में ममता त्यागी एक हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। वार्ड 14 से ही इस बार सपा के मेहरदीन अल्वी और आप के विनोद कुमार बिन्नी मैदान में हैं। वार्ड 14 में त्यागी मतदाताओं को संख्या काफी अधिक है। इसके साथ ही गुर्जर और मुस्लिम मतदाता भी अच्छी संख्या में है। इसके बाद दलित मतदाताओं का नंबर आता है। ऐसे में जातिगत आधार पर वोटों का बटवारा होने की स्थिति में कोई भी उलटफेर हो सकता है।
विज्ञापन

वार्ड 10 से दिग्गज मैदान में
सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड 10 पर माना जा रहा है। जहां से सपा की तरफ से धौलाना विधायक असलम चौधरी की पत्नी नसीम बेगम चौधरी मैदान में है। यहीं से रालोद ने भी मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। रालोद ने शाहिन खान को उम्मीदवार घोषित किया है, जिनके पति कुंवर अय्यूब अली मुरादनगर व धौलाना सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ने भी यहां से मेहताब चौधरी पर दांव खेला है। इस लिहाज से यहां पर मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है। बसपा ने इसी वार्ड से हाजी असलम को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादनगर के दो वार्डों पर मंत्री परिवार की दावेदारी
मुरादनगर से जुड़े वार्ड-6 और आठ को भी काफी अहम माना जा रहा है। यहां से भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि पूर्व मंत्री का परिवार दोनों सीटों से चुनाव लड़ना चाहता है। दोनों ही वार्डों में पूर्व मंत्री के परिवार का जनाधार है। भाजपा सेजिन लोगों ने दावेदारी ठोकी थी उन्होंने भी अपना नाम वापस ले लिया है। वार्ड आठ से रालोद के पुष्पेंद्र सिंह मैदान भी मैदान में हैं, जिन्हें मजबूत उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस से भी वार्ड आठ से विनीत त्यागी और आप ने अजय चौधरी पर दाव खेला है, जिससे मुकाबला कड़ा रहने की उम्मीद है। वार्ड -8 से बसपा ने प्रिया सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed