फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गलत तरीके से तलाशी के विरोध पर पॉलिटेक्निक छात्र को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गलत तरीके से तलाशी के विरोध पर पॉलिटेक्निक छात्र को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक में परीक्षा के दौरान छात्र को शिक्षकों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। कृष्णा नगर दिल्ली निवासी पॉलिटेक्निक छात्र महिप शर्मा के परिजनों का कहना है कि उसका एग्जाम सेंटर शास्त्रीनगर पॉलिटेक्निक में था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे चार-पांच शिक्षकों ने गलत तरीके से उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। विरोध करने पर शिक्षकों ने महिप शर्मा को बेरहमी से पीटा। हालत बिगड़ने पर परिजनों को सूचना दी। छात्र के नाना ने कविनगर थाने में शिक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
कृष्णा नगर दिल्ली निवासी अजय शर्मा का बेटा महिप शर्मा इंग्राह्म पॉलीटेक्निक में थर्ड ईयर का छात्र है। अजय शर्मा का कहना है कि उनके बेटे का एक्जाम सेंटर शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में पड़ा है। शुक्रवार को उसके दो पेपर थे। दूसरे पेपर में चेकिंग के लिए चार-पांच शिक्षक आए और गलत तरीके से उनके बेटे की तलाशी लेने लगे। अजय शर्मा का आरोप है कि उनके बेटे ने चेकिंग के तरीके से ऐतराज जताया तो सभी शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शिक्षकों ने उनके बेटे को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी हालत बिगड़ गई। मामला बिगड़ता देख महिप के गोविंदपुरम निवासी नाना मुकुंद स्वरूप शर्मा को पॉलिटेक्निक से सूचना दी गई। इसके बाद मुकुंद स्वरूप शर्मा पॉलिटेक्निक पहुंचे और महिप को संजयनगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कैरियर बिगाड़ने की धमकी दी, बेटे ने बताई आपबीती
परिजनों का कहना है कि पॉलिटेक्निक के शिक्षकों ने उनसे तबीयत बिगड़ने की बात लिखवाई थी। लेकिन अस्पताल में होश आने पर उनके बेटे से आप बीती बताई। आरोप है कि शिक्षकों ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसका कैरियर खराब कर देंगे। घटना के संबंध में महिप शर्मा के नाना मुकुंद स्वरूप शर्मा ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। सीओ सेकेंड अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed