Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सपा ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला, पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे
विज्ञापन

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुकदमा दर्ज करने केविरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। कविनगर थाना पुलिस ने पुतला फूंकने वाले 11 लोगों को नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ शांतिभंग एवं विशेष संयुक्त राज्य शांति अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। वहां मौजूद एक बसपा नेता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को सपा कार्यकर्ता जीतू शर्मा के नेतृत्व में गोविंदपुरम स्थित बस अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दर्ज किए गए मुकदमों की निंदा की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सपा अध्यक्ष जनता की आवाज उठा रहे हैं जो भाजपा सरकार पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि सपा इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। कोई भी सरकार सपाइयों की आवाज को दबा नहीं सकती। एक नहीं 100 मुकदमे भी दर्ज होंगे तो भी सपाई जनता के लिए लड़ते रहेंगे। पुतला फूंकने की सूचना पर कविनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्होंने सपा नेताओं को तितर वितर किया। पुलिस ने वहां पुतला दहन कर रहे कार्यकर्ताओं की वीडियो भी बनाई है। जो लोग उस वीडियो में हैं, उन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं बसपा कार्यकर्ता पवन बीडीसी ने बताया कि उनका इस प्रदर्शन और पुतला दहन से कोई वास्ता नहीं है। वह तो घर के आगे भीड़ जमा होने पर उसे देखने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भी सपा कार्यकर्ताओं के साथ आरोपी बना दिया है। पुलिस ने जीतू शर्मा, चेतन यादव, मोहित कौशिक, मुकेश कुमार, पवन बीडीसी, अनवर खान, गौरव शिवाच, अखलाक अली, सुमित पाल, पंकज रावण, शशि यादव को नामजद करते हुए सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ शांति भंग एवं विशेष संयुक्त राज्य शांति अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

- पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस को सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने की भनक तक नहीं लगने दी। जैसे ही पुलिस को मुख्यमंत्री के पुतला फूंकने की जानकारी हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंची और सभी की वीडियो बनाई। वीडियो के आधार पर ही उन्होंने लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस पुतला फूंकने वाले नेताओं को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भाजपा सरकार आवाज दबाने का काम कर रही है। सपा कार्यकर्ता उनकी इस कार्रवाई से डरने वाले नहीं है। जनता के लिए लड़ाई लड़ते हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।
राशिद मलिक, जिलाध्यक्ष सपा
--
पुतला फूंकने के मामले में 11 सपा कार्यकर्ताओं को नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
निपुण अग्रवाल, एसपी सिटी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed