{"_id":"601709fa8ebc3e2c542f1814","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2129396124","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर पास युवक को बीटेक बता करा दी युवक की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर पास युवक को बीटेक बता करा दी युवक की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर पास युवक को बीटेक बता करा दी शादी
गाजियाबाद। बीटेक बताकर इंटर पास युवक से शादी कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसके साथ ही दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस संबंध में एसएसपी के आदेश पर ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ महिला थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कविनगर क्षेत्र के चिरंजीव विहार निवासी आराधना ने बताया है कि उसकी शादी गुजरात निवासी उत्कर्ष आजाद के साथ 18 फरवरी वर्ष 2019 को हुई थी। जिस समय रिश्ता तय हुआ था, उस समय उत्कर्ष आजाद को बीटेक बताया गया था। शादी में हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया गया था। बताया गया है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। 20 फरवरी वर्ष 2020 को गर्भपात हो जाने के बाद भी उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया। वह स्वयं ही डॉक्टर के पास गई। पीड़िता ने बताया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में तहरीर के आधार पर उत्कर्ष आजाद, ससुर सुनील कुमार और सास शोभा समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-----
महिला को मारपीट कर घर से निकाला
गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में निवासी रेनू पांडे ने मोदीनगर निवासी पति राहुल पांडे समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेज में कार और 20 लाख रुपये नगद न मिलने पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने, मारपीट कर घर से निकालने एवं जान से मारने की धमकी दी गई। जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर वर्ष 2010 में हुई थी।
विज्ञापन
दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और गालीगलौज की जाने लगी। 18 जुलाई वर्ष 2012 में बेटी के पैदा होने के बाद ससुरालियों का रवैया पूरी तरह से बदल गया और बेटी होने पर छोचक न मिलने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। बताया गया है कि जब वह अपने घर पर थी तो ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे और उसे मारने का प्रयास किया। गेट न खोलने पर पथराव किया। लोगों के मौके पर पहुंचने पर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।