फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Auto gang looted the chef of a five-star hotel

Ghaziabad News: ऑटो गैंग ने पांच सितारा होटल के शेफ से की लूट, नकदी और मोबाइल लेकर फरार

Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
सार

ऑटो में पहले से ही दो बदमाश सवारी बनकर बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने ऑटो क्रासिंग रिपब्लिक की तरफ ले जाने की बजाय विजयनगर की ओर मोड़ दिया। सजवान कट के पास फ्लाईओवर के नीचे बदमाशों ने उनके साथ वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Ghaziabad Auto gang looted the chef of a five-star hotel
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में ऑटो गैंग के बदमाश चालक व सवारी बनकर घूम रहे हैं। विजयनगर क्षेत्र में ऑटो गैंग के तीन बदमाशों ने आगरा के पांच सितारा होटल के शेफ ललित कुमार से हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाशों  ने ललित से 15 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, चार्जर, ईयर फोन व अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं चाकू के बल पर जान से मारने की धमकी देकर पेटीएम व मोबाइल का पासवर्ड पूछकर भाग गए।

विज्ञापन


क्रासिंग रिपब्लिक के महाराणा विहार निवासी ललित कुमार आगरा के द ओबराय अमर विलास होटल में शेफ हैं। उन्होंने बताया कि वह 29 जनवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे आगरा से घर के लिए बस से नोएडा आए थे। वहां से उन्होंने सेक्टर 62 के लिए ऑटो लिया। सेक्टर 62 उतरने के बाद उन्होंने घर जाने के लिए दूसरा ऑटो लिया। ऑटो में पहले से ही दो बदमाश सवारी बनकर बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने ऑटो क्रासिंग रिपब्लिक की तरफ ले जाने की बजाय विजयनगर की ओर मोड़ दिया। सजवान कट के पास फ्लाईओवर के नीचे बदमाशों ने उनके साथ वारदात को अंजाम दिया। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर पूछा पासवर्ड
ललित कुमार ने बताया कि बदमाशों ने जाते समय उन पर चाकू लगा दिया और मोबाइल व पेटीएम का पासवर्ड पूछा। नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। ललित कुमार का कहना है कि उनका मोबाइल फोन बदमाश ले गए। ऐसे में उन्हें अभी जानकारी नहीं हुई कि बदमाशों ने उनके खाते से कितने रुपये निकाले हैं। नए सिम पर अभी मेसेज नहीं आ रहे हैं तो इसकी जानकारी नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पर नहीं मिली पुलिस
ललित कुमार का कहना है कि घटना के बाद वह पैदल चलकर बाईपास चौकी पहुंचे लेकिन वहां पुलिस नहीं मिली। इसके बाद वह अपने घर चले गए। अगले दिन सुबह उन्होंने विजयनगर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed