{"_id":"63d96db9df274c395771e70e","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd251559514-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: जल्दी पार्सल भेजने का झांसा देकर बैंक खाता किया खाली, 10 रुपये में सुविधा का लाभ लेने का दिया लालच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: जल्दी पार्सल भेजने का झांसा देकर बैंक खाता किया खाली, 10 रुपये में सुविधा का लाभ लेने का दिया लालच
Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:00 AM IST
सार
कॉलर ने दो घंटे में कुरियर को पहुंचाने की बात कहकर उनसे 10 रुपये का भुगतान करने को कहा। उनका कहना है कि उनके की ओर से भेजे गए लिंक को खोलकर जानकारी डाली लेकिन भुगतान नहीं किया। इतने में उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के कविनगर के अवंतिका निवासी डॉ. वीरेंद्र कुमार पोरवाल से शातिरों ने जल्दी पार्सल भेजने का झांसा देकर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। शातिरों ने उन्हें 10 रुपये का भुगतान करके दो घंटे में पार्सल को भेजने के नाम पर ठगी की वारदात की। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनका बेटा मोहित हैदराबाद में है। उन्होंने दो जनवरी को सामान भेजने के लिए नामी कुरियर कंपनी से पार्सल भेजा था। चार जनवरी को उन्होंने कुरियर को ट्रैक करने के लिए इंटरनेट पर कुरियर कंपनी का पेज डाउनलोड किया और ट्रैक करने का प्रयास किया। कुरियर के बारे में जानकारी डालने के बाद उनके पास दो बार अलग-अलग नंबरों से फोन कॉल आई।
विज्ञापन
कॉलर ने उन्हें उनका पार्सल एयरपोर्ट पर होने और 12 जनवरी तक कुरियर पहुंचने की बात कही। इसके बाद कॉलर ने दो घंटे में कुरियर को पहुंचाने की बात कहकर उनसे 10 रुपये का भुगतान करने को कहा। उनका कहना है कि उनके की ओर से भेजे गए लिंक को खोलकर जानकारी डाली लेकिन भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
इतने में उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने अपना बैंक खाता ब्लॉक कराकर साइबर सेल से शिकायत की। कविनगर एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।