{"_id":"63d6c71bd0ab5f71477cb2b4","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2514471157-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: झांसा देकर तीन के खाते से निकाले साढ़े छह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: झांसा देकर तीन के खाते से निकाले साढ़े छह लाख
विज्ञापन
झांसा देकर तीन के खाते से निकाले साढ़े छह लाख
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने केवाईसी अपडेट कराने और कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर तीन लोगों के खाते से साढ़े छह लाख रुपये निकाल लिए। शातिरों ने लिंक भेजकर फोन हैक कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित नगर कोतवाली, कविनगर और मधुबन बापूधाम क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों ने साइबर सेल में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर खाते से 25 हजार निकाले
नगर कोतवाली क्षेत्र के टेक्सटाइल मिल निवासी विनोद कुमार शर्मा के खाते से शातिरों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। विनोद कुमार का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से मेसेज आया जिसमें केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता बंद होने की बात कही गई। उन्होंने उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक कर केवाईसी करने का प्रयास किया। इसी दौरान जो ओटीपी आया उसे डालने के बाद उनके खाते से दो बार में 25 हजार रुपये निकल गए। खाते से रुपये निकलने के बाद उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
फोन हैक कर निकाले 5.20 लाख रुपये
कविनगर के रहने वाले विपुल जैन को लिंक भेजकर शातिरों ने फोन हैक कर उनके खाते से 4.20 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से भी एक लाख की खरीदारी कर ली। खाते की ट्रांजेक्शन निकलवाने पर उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
पेटीएम कस्टमर केयर का अधिकारी बन की ठगी
मधुबन बापूधाम क्षेत्र के वर्धमानपुरम निवासी इंतेखाबुल हक से शातिरों पेटीएम कस्टमर केयर का अधिकारी बनकर समस्या का समाधान कराने के नाम पर खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। इंतेखाबुल हक का कहना है कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को पेटीएम कस्टमर केयर से बताया और जानकारी ले ली। ऐसे करके शातिर ने उनके खाते से तीन बार में रकम निकाल ली। मामले में उन्हें साइबर सेल में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शातिरों को ट्रेस करने के लिए टीम लगी है।