फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: तेज रफ्तार कार एनएच-9 से नीचे गिरी, चालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तेज रफ्तार कार एनएच-9 से नीचे गिरी, चालक घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर के पास एनएच-9 पर सोमवार शाम करीब पौने चार बजे तेज रफ्तार इनोवा कार खंभे से टकरा कर रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे गिरकर पलट गई। कार में केवल चालक सवार था। एयरबैग खुलने से वह बाल-बाल बच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कार में से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस झपकी लगने या किसी वाहन को बचाने के कारण हादसा होने का अंदेशा जता रही है। दिल्ली के करावल नगर निवासी सोनू लालकुआं स्थित एक कारोबारी के यहां चालक है। सोमवार शाम वह कार लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को उठवाकर साइड कराया। पुलिस सोनू से हादसे होने के कारण पता करने का प्रयास कर रही है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसा होने का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक कार हाईवे से खंभे से टकराकर रेलिंग तोड़कर नीचे आकर गिरकर पलट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed