{"_id":"63b47e5ab654f17d37270ab9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2501693166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बसपाइयों ने पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बसपाइयों ने पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
बसपाइयों ने पुलिस आयुक्त से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की
गाजियाबाद। मुरादनगर के गांव असालतनगर में 31 दिसंबर की रात हुई मारपीट के मामले में बसपाइयों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के परिवार के साथ मारपीट हुई थी और पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। मामले में पूर्व प्रधान की पत्नी ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
असालतनगर गांव के पूर्व प्रधान विनोद कुमार की पत्नी रजनी जाटव का कहना है कि पुरानी रंजिश में गांव के शिवकुमार ने अपने परिजन व अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके पति और परिवार के कई लोग घायल हो गए। उनका कहना है कि इस संबंध में मुरादनगर पुलिस को शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने उनके परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
बसपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाटव का कहना है पुलिस की एकतरफा कार्रवाई किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहुल गांधी के कार्यक्रम के कारण पुलिस आयुक्त से मुलाकात नहीं हो सकी। कार्यालय में मौजूद अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।