फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: नहीं होने दूंगा शादी ऐसे ही करूंगा बदनाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नहीं होने दूंगा शादी ऐसे ही करूंगा बदनाम
विज्ञापन

गाजियाबाद। तेरी शादी नहीं होने दूंगा, ऐसे ही तुझे बदनाम करूंगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विजयनगर क्षेत्र की रहने वाली युवती को उसके ही गांव का एक युवक परेशान कर रहा है। युवती का आरोप रितिक कुमार पासवान पर है। आरोप है कि रितिक अपनी फोटो एडिट करके उसके साथ लगाकर वायरल कर रहा है। शादी नहीं होने देने और अगवा कराने की धमकी दे रहा है। मामले में युवती ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती का कहना है कि रितिक पहले उन्हें मेसेज करके परेशान कर रहा था। उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया तो उसने उनकी फोटो एडिट कर अपने साथ लगाकर वायरल कर दी और उस पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है। युवती का कहना है कि उनकी शादी तय हो गई है। इसकी जानकारी उसे मिल गई तो वह धमकी दे रहा है कि तेरी शादी नहीं होने दूंगा, ऐसे ही बदनाम करूंगा। आरोप है कि रितिक के पिता भी उसका साथ दे रहे हैं। विजयनगर थाना प्रभारी अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed