{"_id":"637d261a79e047208d6c1f3f","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2481450183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: राजमिस्त्री की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: राजमिस्त्री की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजमिस्त्री की हत्या, निर्माणाधीन मकान में मिला शव
गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र के भट्ठा नंबर पांच रोड स्थित वरदान अस्पताल के पास अमित उर्फ मोनू के निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री बाबूराम (37) की बदमाशों ने चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। सोमवार शाम अमित बाबूराम के लिए खाना लेकर गया तो वह खाट पर मृत मिला। शव रजाई से ढंका हुआ था और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस बाबूराम के साथ रह रहे मजदूरों के साथ विवाद के बाद हत्या करने का अंदेशा जता रही है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही है।
बाबूराम अमित उर्फ मोनू का साला था जो कुछ महीनों से उसका मकान बना रहा था। उसके साथ मजदूर सतीश, राजेंद्र और सोनू काम करते थे। चारों उसी मकान में रहते थे। अमित ने बताया कि रोजाना की तरह वह सोमवार सुबह अपने मकान पर बाबूराम व अन्य सभी के लिए चाय लेकर गए। उन्होंने बाबूराम को चाय के लिए आवाज लगाई लेकिन वह नहीं उठे। राजेंद्र ने अमित से कहा सो रहा है सोने दो। अमित जब दोपहर बाद बाबूराम के लिए खाना लेकर आए तो तब भी वह खाट पर सोते मिले। उन्होंने खाना खाने के लिए बाबूराम को उठाया तो वह उठा नहीं। चेहरे से रजाई हटाने पर वह मृत मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
रविवार रात शराब के नशे में हुआ था झगड़ा
अमित ने बताया कि बाबूराम व उसके साथी शराब के आदी थे। रविवार रात जब वह उनको खाने देने गए उस दौरान भी सभी शराब के नशे में थे और उनके बीच कहासुनी हुई थी। उनके जाने के बाद उनके बीच झगड़ा बढ़ गया था। अमित को इसकी जानकारी अगले दिन पड़ोसियों से हुई। उनका कहना है कि आशंका है कि चारों के बीच झगड़े के बाद तीनों ने मिलकर बाबूराम को मारा है। हालांकि मौके से कोई हथियार नहीं मिला है।
विज्ञापन
पत्नी बच्चों से रहते थे अलग
अमित ने बताया कि बाबूराम की शादी 2010 में हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बाबूराम की पत्नी उसे छोड़कर दोनों बेटियों को लेकर अपने प्रेमी के पास चली गई लेकिन वह बाबूराम की सबसे बड़ी बेटी को वहां से ले आए। जो भोजपुर में अपने दादा के पास रहती है।
मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। - आलोक दुबे, सीओ द्वितीय