Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सुसाइड नोट में शायरी लिख युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सुसाइड नोट में शायरी लिख युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिविल लाइन सूर्या एंक्लेव निवासी 20 वर्षीय अनूप ने सुसाइड नोट पर शायरी लिखकर फंदा लगाकर जान दे दी। बाजार से लौटी मां और बहन को जब अनूप कहीं नहीं दिखाई दिया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर खिड़की से कमरे में देखा तो अनूप फंदे से लटका दिखा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो युवक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उसने किसी का नाम और आत्महत्या का कारण नहीं लिखा है, केवल शायरी लिखी है। इससे पुलिस एकतरफा प्यार में जान देने का अंदेशा जता रही है।

सूर्या एंक्लेव में जयकरण विश्वकर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका 20 वर्षीय पुत्र अनूप विश्वकर्मा वाईफाई कनेक्शन लगाने का काम करता था। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस ने बताया कि जयकरण अपने गांव गए हुए हैं। यहां अनूप अपनी मां और बहन के साथ था। बुधवार को आवाज लगाने पर उसके कमरे कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटका मिला। फंदे से उतारकर वह अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी महेश कुमार राणा ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में अनूप ने शायरी लिखी है। यह नोट किसी को संबोधित नहीं किया गया है और न ही किसी का नाम व आत्महत्या के कारण का जिक्र है। मामले कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed