फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो दिन जीटी रोड पर मोहननगर की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो दिन जीटी रोड पर मोहननगर की ओर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। छठ पूजा के लिए शहर में कई मुख्य मार्गों पर रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार को पूजा संपन्न होने तक रूट डायवर्ट रहेगा। यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इस दौरान जीटी रोड पर मोहननगर की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच स्थानों पर अस्थायी पार्किंग भी बनाई गई हैं। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि रूट डायवर्जन 30 अक्तूबर की दोपहर से लागू कर दिया जाएगा। स्थिति को देखते हुए प्लान में फेरबदल किया जा सकता है।
यहां रहेगा डायवर्जन
- सभी प्रकार के भारी वाहन नया बस अड्डा से मोहननगर की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन न्यू लिंक रोड सिद्धार्थ विहार से एनएच-9 होते हुए जाएंगे।
- मोहननगर से मेरठ तिराहा की तरफ जाने वाले मोहननगर से यूपीगेट- एनएच 9 होते हुए जाएंगे। घाट पर अधिक भीड़ होने पर छोटे वाहनों के लिए भी डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

- हरनंदी मोक्ष द्वार से कोई भी वाहन हरनंदी पुल से कनावनी की तरफ नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन मोहननगर, एनएच-9 होते हुए जाएंगे।
- हिंडन पुलिस चौकी से कनावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन मोहननगर से एनएच-9 होते हुए आगे जा सकेंगे।
- गौड़ ग्रीन सिटी कट एनएच-9 से इंदिरापुरम की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
- गाजीपुर से नहर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन इंदिरापुरम व गौड़ ग्रीन सिटी की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- सभी प्रकार के वाहन डीपीएस सिद्धार्थ विहार से हिंडन रेलवे पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- भोपुरा से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन नागद्वार होते हुए राजनगर एक्सटेंशन की तरफ से जाएंगे।
- मेरठ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन मोदीनगर व मुरादनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से एनएच-9 होते हुए आगे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोदीनगर से मुरादनगर जाने वाले सभी भारी वाहन राज चौपला, हापुड़ रोड से एनएच-9 होते हुए आगे जाएंगे।
- राजनगर एक्सटेंशन चौराहा से सभी प्रकार के भारी वाहन मुरादनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हापुड़ चुंगी से आत्माराम स्टील से एनएच-9 होते हुए जाएंगे।
- मेरठ के जानी, नानू से गंगनहर मुरादनगर की तरफ वाहन नहीं चल सकेंगे।
यहां बनाई अस्थायी पार्किंग
- मोहननगर की तरफ से हिंडन नदी जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए हज हाउस में खड़े होंगे।
- मेरठ तिराहा की तरफ से हिंडन नदी जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन मोक्ष धाम की पार्किंग में खड़े होंगे।
- कनावनी की ओर से हिंडन नदी जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को हिंडन रेलवे पुल से पहले बनाई गई पार्किंग में खड़े होंगे।
- अर्थला की तरफ से आने वाले वाहनों को इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पार्क की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
असुविधा होने पर यहां करें संपर्क
यातायात पुलिस हेल्पलाईन नंबर- 9643322904
यातायात निरीक्षक चतुर्थ अजय कुमार- 9219005151
यातायात निरीक्षक पंचम बीपी गुप्ता - 9899326603
यातायात निरीक्षक मोदीनगर-मुरादनगर योगेश चंद पंत - 8218965363
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed