{"_id":"6351a206aa91147add3d44e0","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd246447410","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजाघर में लगी आग, मां-बेटी ने फ्लैट से निकलकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजाघर में लगी आग, मां-बेटी ने फ्लैट से निकलकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजाघर में लगी आग, मां-बेटी ने फ्लैट से निकलकर बचाई जान
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की महागुन मैसकॉट सोसायटी की 16वीं मंजिल पर नरेंद्र रावत के फ्लैट में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई। आग फ्लैट की बालकनी में बने पूजा घर में जले दीपक से लगी। आग लगते ही फ्लैट में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग फैलने से बच गई। नरेंद्र की पत्नी गीता रावत और बेटी ने फ्लैट से निकलकर जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग की टीम ने पूरी तरह से घटना पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी शेषनाथ यादव ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि पूजाघर में जले दीपक में फ्लैट में खेल रही बच्ची ने पास में रखी एक चुनरी को दीपक की लौ में लगा दी। इससे आग लग गई। फ्लैट से निकले धुएं से आग भयंकर होने की आशंका थी हालांकि सोसायटी और फ्लैट में लगे सेफ्टी सिस्टम की वजह से आग फैलने से बच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।