फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बेटे को हिरासत में लिया तो दंपती बोले, जहर खा लिया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:41 AM IST
सार

बेटे को हिरासत में लिया तो दंपती बोले, जहर खा लियागाजियाबाद।पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि उसने कुछ नहीं खाया था।इससे परेशान होकर सुमित की मां रेखा चौधरी और पिता मनोज चौधरी ने शनिवार सुबह एसएसपी आवास पहुंचकर जहर खाने की सूचना पुलिस को देकर हंगामा किया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

बेटे को हिरासत में लिया तो दंपती बोले, जहर खा लिया
विज्ञापन

गाजियाबाद। बड़े बेटे पर झूठा मुकदमा दर्ज करने और घर पर दबिश देकर छोटे बेटे को हिरासत में लेने के मामले में दंपती ने शनिवार सुबह एसएसपी आवास पर जहर खाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कविनगर पुलिस दंपति को मेडिकल जांच के लिए गई और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति सामान्य बताई। उधर, दूसरे पक्ष ने युवक की गिरफ्तारी न होने पर थाने पर धरना देने की चेतावनी दी।

मूलरूप से निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव उजैड़ा निवासी सुमित चौधरी ने पांच अगस्त को पत्नी के छोड़कर जाने और पुलिस पर उसकी तलाश न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर जहर खाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सुमित को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई तो पता चला कि उसने कुछ नहीं खाया था। इस मामले में युवती पक्ष ने सुमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उसकी गिरफ्तारी न होने पर युवती पक्ष के लोग थाने के चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में सुमित नहीं मिला तो पुलिस सुमित के छोटे भाई को थाने ले आई। इससे परेशान होकर सुमित की मां रेखा चौधरी और पिता मनोज चौधरी ने शनिवार सुबह एसएसपी आवास पहुंचकर जहर खाने की सूचना पुलिस को देकर हंगामा किया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed