फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बालाजी विहार में असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:37 AM IST
सार

बालाजी विहार में असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जानगाजियाबाद।उन्होंने उससे साफ इनकार कर दिया था, लेकिन वह जिद पर अड़ी थी।परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।कॉल डिटेल से खुलेगा राजपड़ोसियों ने बताया कि प्रशांत काफी दिनों से तनाव में दिख रहे थे।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

बालाजी विहार में असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम के बालाजी विहार में लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रशांत खारी (32) ने शुक्रवार रात में घर के अंदर खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह करीब पांच बजे इसका पता चला। वह पर्दे से बनाए गए फंदे पर लटके हुए थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया कि कॉलेज की एक प्रोफेसर उन पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह पहले से शादीशुदा थे। उन्होंने उससे साफ इनकार कर दिया था, लेकिन वह जिद पर अड़ी थी। इसी दबाव से वह तनाव में चल रहे थे।
एनएच-9 स्थित इनमेंटेक लॉ कॉलेज में पढ़ाने वाले प्रशांत मूलरूप से सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव जैनपुर के थे। वह यहां बालाजीपुरम में पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे। पत्नी पूनम एक निजी कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर हैं। पूनम ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात रोजाना की तरह खाना खाकर प्रशांत अपने कमरे में चले गए जबकि वह दूसरे कमरे में बेटी के साथ सो रही थीं। सुबह उन्हें फंदे से लटका देख पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत बताया। परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कॉल डिटेल से खुलेगा राज
पड़ोसियों ने बताया कि प्रशांत काफी दिनों से तनाव में दिख रहे थे। वह गुमसुम रहने लगे थे। इससे पहले उन्हें ऐसी हालत में कभी नहीं देखा। पुलिस ने बताया कि कॉलेज की प्रोफेसर उन्हें फोन पर भी धमकी देती थी। इससे वह परेशान थे। कविनगर थाना के प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि प्रोफेसर के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। सीडीआर निकलवाकर मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने जो बातें बताई हैं, उन्हें जांच में शामिल कर लिया गया है। कॉल डिटेल आने पर तस्वीर कुछ साफ हो सकेगी। अगर उन्हें कोई फोन पर भी परेशान कर रहा था तो इसकी जानकारी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed