फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अब मैपल्स एप पर जरिये गाजियाबाद में जाम से बच सकेंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:37 AM IST
सार

अब मैपल्स एप पर जरिये गाजियाबाद में जाम से बच सकेंगेगाजियाबाद।एक महीने में लोगों को एप पर जिले में दुर्घटना से लगने वाले जाम व अन्य किसी भी परिस्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।साथ ही उस मार्ग की गति सीमा के बारे में भी बताया जाएगा।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

अब मैपल्स एप पर जरिये गाजियाबाद में जाम से बच सकेंगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में अब आपको सिर्फ जाम से ही नहीं बल्कि हर बाधा से बचने की जानकारी मिल सकेगी। शनिवार को मैप माई इंडिया की ओर से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया और उनके मोबाइल फोन में मैपल्स एप डाउनलोड कराई गई। एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मैप माई इंडिया के साथ एमओयू होने के बाद इस पर काम शुरू किया गया है। एक महीने में लोगों को एप पर जिले में दुर्घटना से लगने वाले जाम व अन्य किसी भी परिस्थिति के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दुर्घटना, सड़क बनने या अन्य किसी भी परिस्थिति से लगने के वाले जाम के बारे में फोटो समेत जानकारी अपडेट करेंगे। इससे लोगों को मैप पर जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही उस मार्ग की गति सीमा के बारे में भी बताया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देकर उनके मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed