{"_id":"631cec281180c5430717bb21","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2443378103","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से फ्लैट अपने नाम कराया और ऋण भी लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज से फ्लैट अपने नाम कराया और ऋण भी लिया
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी एड्रेसेस सोसायटी निवासी सारिका तुल्स्यान का आरोप है कि संजीव अग्रवाल और आदित्य भूषण गुप्ता ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर फ्लैट अपने नाम करा लिया। साथ ही फ्लैट पर फाइनेंस कंपनी से 80 लाख का ऋण भी ले लिया। मामले में उन्होंने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सारिका का कहना है कि उन्होंने यह फ्लैट 2019 में खरीदा था और जुलाई 2020 में आदित्य भूषण गुप्ता को किराये पर दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने फ्लैट खाली करा लिया। आरोप है कि सोसायटी के मेंटेनेंस कार्यालय में एक फोन कॉल आई जिसने अपना नाम संजीव अग्रवाल बताया और उसने कहा कि यह फ्लैट उन्होंने उनसे खरीद लिया है जिस पर हिंदूजा हाउसिंग फाइनेंस से 80 लाख का ऋण भी ले लिया है। आरोप है कि आदित्य और संजीव ने मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया है। मामले में उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश चंद सिद्धू का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।