{"_id":"631b9b50bec5541b1e419519","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2442879160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में चोरों ने फिर खंगाले दो फ्लैट, लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में चोरों ने फिर खंगाले दो फ्लैट, लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी में चोरों ने फिर खंगाले दो फ्लैट, लाखों की चोरी
गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र में नंगे पैर गैंग का आतंक मचा है। लगातार हो रही चोरी के बाद भी पुलिस चोरी की वारदातों को नहीं खोल पा रही है। इस गिरोह ने क्षेत्र के रॉयल गार्डन में एक रात में दो फ्लैट के ताले तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। घटना के समय दोनों परिवार बाहर गए हुए थे।
रॉयल गार्डन के रहने वाले प्रमोद कुमार का कहना है कि वह पत्नी और बच्चों के साथ मकान का ताला लगाकर पिलखुवा में अपने गांव गए थे। इस दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे लाखों कीमत के गहने, एक किलो चांदी का सामान और 48 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। छह सितंबर की सुबह घर वापस लौटने पर ताले टूटे और सामान बिखरा देख चोरी का पता चला। वहीं रॉयल गार्डन में तुषार कर्मकार के मकान का भी ताला तोड़ दिया। तुषार का कहना है कि वह पत्नी और बच्चों के साथ रुड़की गए थे। इस दौरान रात के समय चोरों ने मकान के ताले तोड़कर लाखों कीमत के गहने और 50 हजार की नकदी चोरी कर ली। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश के लिए टीमें लगी हैं। चोरों को ट्रेस कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ वारदातों की सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोर नंगे पैर फ्लैट में दाखिल होते हुए दिखे।