{"_id":"6303dcd5be26f67b984cc053","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2433675113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी में चलता मिला हुक्का बार, तीन युवती समेत 10 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी में चलता मिला हुक्का बार, तीन युवती समेत 10 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरडीसी में चलता मिला हुक्का बार, तीन युवती समेत 10 गिरफ्तार
गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर में चल रहे हुक्का बार का कविनगर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। हार्ट बीट नामक रेस्तरां की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था, जहां नाबालिग युवाओं को भी नशा परोसा जा रहा था। शिकायत पर कविनगर पुलिस ने छापा मारकर मौके से तीन युवती समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे हुक्काबार मालिक मोहित जायसवाल की पुलिस तलाश में जुटी है, जो भाजपा नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से सात हुक्के, छह खाली चिलम, तीन भरी हुई चिलम, आठ हुक्का पाइप रंग-बिरंगे, पांच छोटे पाइप, दो डिब्बे स्मॉक कोयला, एक सिल्वर रोल, एक चिमटा, तंबाकू के अलग-अलग फ्लेवर के 28 डिब्बे, शराब और शराब पीने के गिलास बरामद किए हैं।
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरडीसी में हुक्काबार चलने की सूचना मिली, जहां युवा और युवतियों को नशा कराया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर विजयनगर निवासी राहुल, गोविंदपुरम निवासी सुनील, लक्ष्मी पार्क निवासी गोल्डी राघव व निशांत, दिल्ली शाहदरा निवासी अनिल कुमार, मालीवाड़ा निवासी राजा अग्रवाल, राजनगर एक्सटेंशन निवासी दीप, मुरादनगर की शबनम व कैला भट्ठा की रिंकी शर्मा और इरम को गिरफ्तार किया हैं। हुक्का बार का संचालन राजा अग्रवाल कर रहा था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इसका संचालक मालीवाड़ा निवासी मोहित जायसवाल है। यह युवाओं को छह सौ से आठ सौ रुपये में हुक्का परोस रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हुक्का बार चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।