{"_id":"62f95019539e1d47d368b5b9","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2430360188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों की जांच कराने के नाम पर 74 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों की जांच कराने के नाम पर 74 हजार ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाहियों की जांच कराने के नाम पर 74 हजार ठगे
गाजियाबाद। शातिरों ने अवंतिका के रहने वाले एक दांतों के डॉक्टर के पास फोन करके खुद को फौजी बताया और 200 सिपाहियों की जांच कराने का झांसा दिया। शातिर ने 50 फीसदी भुगतान एडवांस करने के नाम पर डॉक्टर से पेटीएम नंबर लेकर उनके खाते से 74500 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मेसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने कविनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को फौजी बताया और कहने लगा कि कैंप लगवाकर 200 सिपाहियों की जांच करानी है। दो बार में कैंप लगवाकर 100-100 सिपाहियों की जांच कराएंगे। शातिर ने चिकित्सकों का झांसे में लेने के लिए आधी फीस एडवांस देने की बात कही। झांसा देकर शातिर ने डॉक्टर से ओटीपी ले लिया और पेटीएम के जरिये उनके खाते में रुपये भेजने के नाम पर खाते से रुपये निकाल लिए। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर जांच की जा रही है।