{"_id":"62e4376294579c137a0d2504","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd242250713","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rapid Rail Track Construction: कुश्ती और जूडो शेड तोड़कर बनाना भूल गया एनसीआरटीसी, खिलाड़ियों के सामने मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rapid Rail Track Construction: कुश्ती और जूडो शेड तोड़कर बनाना भूल गया एनसीआरटीसी, खिलाड़ियों के सामने मुसीबत
Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
सार
एनसीआरटीसी प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक ने बताया कि कांवड़ के चलते काम रुक गया था। अगले सप्ताह से स्टेडियम के बाउंड्रीवाल समेत अन्य क्षतिग्रस्त शेड व स्टोर रूम को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Rapid Rail
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैपिड रेल के ट्रैक निर्माण के लिए एनसीआरटीसी द्वारा महामाया स्टेडियम के कुश्ती व जूडो शेड में तोड़फोड़ के बाद उसका अभी तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया है। इससे खिलाड़ियों को दूसरी जगह जाकर अभ्यास करना पड़ रहा है। साथ ही स्टोर रूम के टूटने से खेल का सामान भी स्टेडियम परिसर में इधर-उधर रखकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उप क्रीड़ा अधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि पिछले साल रैपिड रेल का काम शुरू होने के दौरान ट्रैक के महामाया स्टेडियम से लगी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया था। साथ ही जूडो शेड व कुश्ती शेड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। स्टोर रूम के टूटने से खेल व अन्य सामान भी बेतरतीब स्टेडियम में रखना पड़ा था। ट्रैक बनने के बाद एनसीआरटीसी को दो बार पत्र लिखकर मरम्मत कार्य कराए जाने का आग्रह किया जा चुका है, बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
जूडो शेड टूटने से जूडो के खिलाड़ियों को बैडमिंटन हॉल में अभ्यास करना पड़ रहा है। साथ ही कुश्ती के शेड के टूटने से स्टेडियम में अस्थाई शेड बनाकर अभ्यास किया जा रहा है। नियमित जगह नहीं होने से स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों को खासी परेशानी हो रही है। कुश्ती का अभ्यास करने वाले रजत ने बताया कि पुराने शेड पर अभ्यास करने में सहूलियत थी।
विज्ञापन