फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

युवती को कार में अगवा कर ले जा रहे दो युवक पकड़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
युवती को कार में अगवा कर ले जा रहे दो युवक पकड़े
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना पुलिस और पीआरवी ने शुक्रवार दोपहर ईस्टर्न पेरिफेल पर डासना कट के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार का पीछा कर रोक लिया। कार में दो युवक एक युवती को अगवा कर ले जा रहे थे। पुलिस तीनों को थाने ले आई तो पता चला कि फरीदाबाद के छायसा थाना क्षेत्र के मोहन गांव निवासी युवती ने पलवल निवासी धीरज से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। मसूरी पुलिस ने युवती के परिजनों से बात कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया।

मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पीआरवी 2182 एक्सप्रेस वे पर डासना कट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक कार के शीशों पर काली फिल्म लगी थी, जो संदिग्ध लगी रही थी। युवती को अगवा करने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। पूछताछ में पता चला कि अगवा कर ले जा रहे युवक धीरज पलवल के चांट थाना क्षेत्र के बडरसा गांव और रविंद्र पलवल के गदपुरी थाना क्षेत्र के गांव जनौती का रहने वाला है। एक साल पहले युवती ने धीरज से प्रेम विवाह किया लेकिन दोनों के बीच विवाद होने की वजह से युवती अपने घर फरीदाबाद में रहने लगी। आरोप है कि शुक्रवार को धीरज उसे जबरन अपने साथ ले जा रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी को शक न हो ऐसे में युवकों ने रास्ते में कार पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगाई थी जो बरामद कर ली है। दोनों युवकों को फरीदाबाद पुलिस के हवाले कर दिया है और युवती को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed