फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बिल जमा न करने पर सूर्या हाइट्स सोसायटी की बिजली काटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बिल जमा न करने पर सूर्या हाइट्स सोसायटी की बिजली काटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। एबीईएस कॉलेज के पास ग्रेटर नोएडा स्थित सूर्या हाइट्स सोसाइटी में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मल्टीपल प्वाइंट कनेक्शन नहीं लेने और विभाग का सरकारी बिजली मीटर नहीं लगवाने पर बिजली आपूर्ति रोक दी। लोगों ने आपूर्ति को बहाल कराने को भीमनगर स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन किया, लेकिन उच्च अधिकारियों से बात करने की कहते हुए उन्हें टरका दिया गया। मंगलवार सुबह 11:30 बजे से देर रात तक सोसायटी में विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से जनरेटर से सप्लाई दी गई।
स्थानीय निवासी सुधीर चौधरी ने बताया कि सोसायटी में 286 फ्लैट हैं। बिल्डर ने 250 किलोवाट का सिंगल प्वाइंट कनेक्शन लिया हुआ है। बिल्डर की ओर से फ्लैटों में प्रीपेड मीटर लगाए हुए हैं। फ्लैट मालिक हर महीने इसे रिचार्ज कराते हैं। उनका कहना है कि कुछ महीनों से बिजली निगम के कर्मचारी सभी फ्लैट मालिकों पर अलग-अलग कनेक्शन लेने और हर फ्लैट में मीटर लगवाने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर पूर्व में भी बिजली आपूर्ति को रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह फिर से आपूर्ति ठप कर दी गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवदत्त चौधरी ने बताया कि सोसायटी के लोग नियमित रूप से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। बिजली सप्लाई रोकने से पहले किसी भी मुद्दे पर ऊर्जा निगम की ओर से नोटिस नहीं मिला। बिजली कर्मी ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई ठप करके चले गए। सोसायटी में करीब 1500 लोग रहते हैं और भीषण गर्मी में सप्लाई बाधित कर दिए जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें 18 रुपये प्रति यूनिट की दर से जनरेटर से सप्लाई मिल रही हैं, लेकिन इस पर एसी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि बिल्डर ने 250 किलोवाट का कनेक्शन लिया है, जिसकी लाइन क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी से जुड़ी है। बिल्डर के भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति रोकी गई है। सोसायटी में रहने वाले लोग बिजली विभाग के उपभोक्ता नहीं हैं। वहीं बिल्डर दीपक चौधरी का कहना है कि ऊर्जा निगम को आपूर्ति मिलने पर भुगतान समय पर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed