{"_id":"62bf4e23bfea22728e139a38","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd240906344","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का शिकार होकर बना ठगों का सरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का शिकार होकर बना ठगों का सरदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठगी का शिकार होकर बना ठगों का सरदार
गाजियाबाद। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 200 बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के सरदार शोभित वर्मा को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नौकरी लगवाने के नाम पर छह साल पहले ठगी हुई थी। इसके बाद उसने भी ठगी का काम शुरू कर दिया। पुलिस बृहस्पतिवार को इसके दो साथी को गिरफ्तार कर चुकी है।
नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सरगना शोभित वर्मा उर्फ रोहित दिल्ली के उत्तम नगर संतोष पार्क का रहने वाला है। शोभित अपने साथी दीपक चौधरी और विकास त्यागी के साथ मिलकर ठगी का काम कर रहा था। इस गिरोह ने गाजियाबाद में दो लोगों के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की थी। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है। इसमें दिल्ली के कई विभाग के नाम सामने आ रहे हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।