फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से गिरने पर तीन युवकों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर से गिरने पर तीन युवकों की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर बुधवार रात करीब 1:15 बजे अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पहले सफाईकर्मी और फिर बाइक पर सवार दो युवकों की 20 फुट नीचे गिरने से मौत हो गई। सफाईकर्मी अनमोल (20) नगर निगम में ठेके पर काम करता थे। वह मोदीनगर के विसोखर का रहने वाला था। बाइक सवार युवकों में रजत (26) नगला इमलिया कलां थाना मेजा प्रयागराज, विशाल श्रीवास्तव (26) शास्त्री नगर मेरठ का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस की सूचना पर ने तीनों के परिवारवाले बृहस्पतिवार सुबह पहुंच गए थे। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई।
सफाई कर्मचारी अनमोल अन्य दो कर्मचारियों के साथ रात की पाली में फ्लाईओवर पर सफाई का काम कर रहे थे। इस बीच घंटाघर की तरफ से बाइक से रजत अपने दोस्त विशाल के साथ दिल्ली की तरफ जाने के लिए फ्लाईओवर पर चढ़े। जस्सीपुरा कट से आगे जाने पर बाइक ने अनमोल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनमोल करीब तीन फुट उछल कर फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। इसके बाद बाइक अनियंत्रित हो गई और उस पर सवार रजत और विशाल भी उछलकर फ्लाईओवर से से नीचे गिर गए। दूधेश्वरनाथ पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी तीनों को पास में ही स्थित एमएमजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अनमोल के परिजनों का कहना है कि सफाई के दौरान फ्लाईओवर को दोनों तरफ से थोड़ी देर के लिए बंद किया गया था, इसके बावजूद बैरीकेडिंग हटाकर बाइक सवार फ्लाईओवर पर आ गए। साथ ही सफाई कर्मियों ने रिफ्लेक्टिंग जैकेट भी पहन रखी थी। अनमोल तसले में मिट्टी भरकर उठा रहा था। इसी बीच पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खाना लेने के लिए निकले थे दोनों
रजत कुमार वर्ल्ड स्क्वायर मॉल में केंटाविल के शोरूम में काम करते थे। वह पिछले तीन साल से यहीं काम कर रहे थे। वह अपने दोस्त विशाल के साथ गांधीनगर में किराए के मकान में रह रहे थे। दोनों रात को खाना लेने के लिए बाइक पर निकले थे। रजत को बाइक चलानी नहीं आती थी। ऐसे में विशाल घटना के दौरान बाइक चला रहे थे।
इसी साल शुरू किया था काम
अनमोल ने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। उनके पिता जसवीर भी नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मचारी हैं। खुद का खर्चा निकालने के लिए उन्होंने ने निगम में संविदा का काम करना शुरू कर दिया था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई भी हैं।
रजत पर थी परिवार की जिम्मेदारी
रजत अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। अगले महीने वह एमए की परीक्षा देने के लिए छु्ट्टी लेकर प्रयागराज जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गए। पिता प्रयागराज में खेती करते हैं। अपने भाइयों को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी रजत के कंधों पर थी। ऐसे में एक मात्र कमाने वाले की मौत हो जाने से परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
फ्लाईओवर से गिरने की घटना एमएमजी अस्पताल के सामने बनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में तीनों के एक केे बाद एक गिरते दिख रहे हैं। जस्सीपुरा कट से करीब 20 कदम आगे तीनों सड़क पर गिरे हैं।

कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले में परिजनों ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
रात में नहीं जलती स्ट्रीट लाइट
जस्सीपुरा मोड़ के पास फ्लाईओवर पर लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके अलावा फ्लाईओवर पर घंटाघर की ओर से चढ़ते ही पुल की दीवार टूटी है। पिछले हफ्ते यहां एक ट्रक पलटने से बचा था। एक स्कूटी सवार की भी यहां मौत हो चुकी है। इसके अलावा फ्लाईओवर दो लेन होने और डिवाइडर नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed