{"_id":"62bb5a5cc3c3fa09684e66e4","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2407431119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए चोरों ने दुकान से चोरी की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर आए चोरों ने दुकान से चोरी की चेन
विज्ञापन

गाजियाबाद। तुराब नगर स्थित सन्नी ज्वेलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आई दो महिला और उसके एक साथी बातों उलझाकर दो तोले की सोने की चेन चोरी कर ली और फरार हो गए। सराफ ने उनके जाने के बाद डिब्बा देखा तो उसमें एक चेन कम मिली। सराफ ने शोर मचाकर दुकानदारों की मदद से एक महिला को पकड़ लिया जबकि अन्य दो फरार हो गए। महिला ने अपनी पहचान मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली निवासी नसीमा बताते हुए चोरी की वारदात कबूली।
दुकान मालिक अशोक चौहान का कहना है कि उनकी दुकान पर सोमवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला और एक आदमी जो सोने की चेन दिखाने के लिए कहने लगे। वह चेन दिखा रहे थे इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला और आई और लोंग दिखाने की बात कहकर बातों में उलझा लिया। इतने में पहले आई महिला और आदमी ने डिब्बे से चेन चोरी कर ली और बिना कुछ सामान लिए चले गए। कुछ देर बाद बुजुर्ग महिला भी चली गई। डिब्बों को बंद करके रखते समय उन्हें एक चेन कम मिली तो उन्होंने शोर मचाया और तुराब नगर मोड़ से उन्होने बुजुर्ग महिला को पकड़ लिया। अशोक चौहान में मामले की जानकारी पुलिस को दी और महिला को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में नसीमा ने चोरी की वारदात कबूल की और कहा कि हमारा गिरोह इसी तरह से चोरी करता है। नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को हिरासत में ले लिया है। गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
सीसीटीवी से हुआ खुलासा
अशोक का कहना है कि चेन कम मिली तो उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि दुकान पर आई दो महिला और एक आदमी ने चोरी की है। आसपास लगे सीसीटीवी देखने पर पता चला कि वह तीनों एक ही बाइक पर आए थे। वारदात को अंजाम देकर अलग-अलग गए।