फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कुवैत भेजने का सपना दिखाकर 11 लोगों से 2.79 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कुवैत भेजने का सपना दिखाकर 11 लोगों से 2.79 लाख की ठगी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कुवैत में नौकरी लगवाने का सपना दिखाकर 50 से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जालसाज नूर मोहम्मद ने आंबेडकर रोड पर रॉयल इंटरनेशनल नाम से फर्म खोलकर लोगों को नौकरी लगवाने का लालच दिया और प्रति व्यक्ति 25 से 30 हजार रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसने जाली नौकरी लगवाने का एग्रीमेंट, वीजा भी दे दिया। जालसाजों ने लोगों को 15 जून को कार्यालय से फ्लाइट की टिकट लेने के लिए बुलाया। देवरिया निवासी 11 लोग बुधवार को जब रॉयल इंटरनेशनल कार्यालय पर पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला। लोगों ने नूर मोहम्मद से संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। आरोप है कि नूर मोहम्मद ने इन लोगों से 2.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की और उनके पासपोर्ट लेकर भी फरार हो गया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की है।
मूलरूप से देवरिया सलेमपुर डुमवलिया के रहने वाले विजय विश्वकर्मा ने बताया कि उनके एक परिचित विदेश में नौकरी करते हैं। उन्होंने नगर कोतवाली क्षेत्र में आंबेडकर रोड पर रॉयल इंटरनेशनल के बारे में बताया। उन्होंने कंपनी के संचालक नूर मोहम्मद का नंबर देकर बात करने के लिए कहा। उन्होेंने नूर मोहम्मद से बात की तो उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। उनके साथ संतोष शर्मा, दीपक शर्मा, अमित विश्वकर्मा, अमित कुमार, नितिश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, मोहम्मद औसाद, मनोहर राय, शमीम अंसारी, विनोद शर्मा नौकरी की बात करने पहुंचे तो नूर मोहम्मद ने उनसे दस्तावेज ले लिए और सभी को उनके काम के आधार पर 25 से 30 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पासपोर्ट लेने कंपनी के कार्यालय गए तो बंद मिला
लोगों ने बताया कि कंपनी कार्यालय में दो महिला कर्मी और नूर मोहम्मद समेत एक अन्य व्यक्ति काम करता था। नूर मोहम्मद ने सभी को 4 जून को कंपनी कार्यालय बुलाया था। उसने उन्हें बताया कि 15 जून को सभी कुवैत जाने है। कुवैत के लिए हैदराबाद से फ्लाइट मिलेगी और नई दिल्ली से हैदराबाद ट्रेन से भेजा जाएगा। आरोप है कि नूर मोहम्मद ने उनके पासपोर्ट भी रख लिए और 15 जून को लेने की बात कही। बुधवार को कंपनी कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में नगर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed