फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वीडियो मनाने से मना किया तो प्रभारी सीएमएस को पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वीडियो मनाने से मना किया तो प्रभारी सीएमएस को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में घायल का इलाज करने के दौरान वीडियो बनाने से रोकने पर साथ में आए लोगों प्रभारी सीएमएस की पिटाई कर दी। वहीं पिटाई करने वाले लोगों का आरोप था कि डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ ने पहले दुर्व्यवहार किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर मधुबन बापू धाम थाने ले गई। प्रभारी सीएमएस ने तीन नामजद सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिवनाथ सिंह सुबह आठ बजे से दो बजे की इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। दस बजे एनएचएआई की एंबुलेंस एक घायल को इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर आई। डॉ. शिवनाथ व फार्मासिस्ट त्रिलोक चंद अन्य मरीज का इलाज करने में व्यस्त थे। तभी एंबुलेंस के चालक जितेंद्र व ईएमटी प्रद्युम्न पाठक वहां उपस्थिति डॉक्टरों और नर्सों की अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने से मना करने पर उन्होंने प्रभारी सीएमएस को धक्का देते हुए फार्मासिस्ट त्रिलोक चंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। वार्ड में एक अन्य मरीज को देखने जाते समय नरेश व अन्य ने गाली-गलौच करते हुए सीएमएस के मुंह और गर्दन पर घूंसे मारना शुरू कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। मधुबन बापूधाम थान प्रभारी मुन्नेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed