फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

विवाहित होने की बात छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
विवाहित होने की बात छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। आदित्य वर्ल्ड सिटी निवासी तलाकशुदा महिला ने वेव सिटी निवासी विवेक शर्मा पर विवाहित होने की बात छिपाकर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विवाहित होने की बात खुलने पर उसने बंधक बनाकर दुष्कर्म भी किया। पीड़िता मॉडल है। मामले में महिला ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि कविनगर पुलिस ने पौने दो लाख रुपये लेकर रिपोर्ट दर्ज की और बयानों के बाद भी विवेचक ने गंभीर धाराओं को हटाकर धोखाधड़ी में बदल दिया। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

महिला ने बताया कि तीन साल पहले फेसबुक के जरिये उनकी मुलाकात वेव सिटी निवासी विवेक शर्मा से हुई थी। शादी का झांसा देकर वह उनके साथ ही रहने लगा। 2021 में विवेक उन्हें आदित्य वर्ल्ड सिटी में ले आया और यहां किराए के फ्लैट में रहने लगे। आरोप है कि दो नवंबर 2021 को विवेक ने उनके साथ मारपीट की और भाग गया। इसके बाद वह उसके मकान पर गईं तो उसके परिवार के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। मामले में शादी का आश्वासन देने के बाद वह दोनों फिर से साथ रहने लगे। इसी दौरान उन्हें विवेक के शादीशुदा होने का पता चला। आरोप है कि उन्होंने इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी और बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। एसएसपी ने मामले में जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed