{"_id":"626c3740ee053e4fb50f1316","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2376576156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गिलास शिकंजी के रुपये मांगने पर पीट-पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गिलास शिकंजी के रुपये मांगने पर पीट-पीटकर कर दी हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन गिलास शिकंजी के रुपये मांगने पर पीट-पीटकर हत्या
गाजियाबाद। हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास एक शिकंजी वाले ने शिकंजी के पैसे मांगे तो तीन आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। घायल अर्थला निवासी गौरव कश्यप (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में गौरव की पत्नी ज्योति ने बृहस्पतिवार रात नंदग्राम थाने में बोबी और दो अन्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गौरव हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास शिकंजी की रेहड़ी लगाते थे। बुधवार को ई-रिक्शा चालक बोबी अपने दो साथियों के साथ शिकंजी पीने पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने शिकंजी पीने के बाद पैसे नहीं दिए। गौरव ने पैसे मांगे तो ई-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गौरव के बेहोश होने पर आरोपी मौके से भाग गए। आसपास के लोगों ने घायल को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह गौरव की मौत हो गई। मामले में गौरव की पत्नी ज्योति ने बृहस्पतिवार रात नंदग्राम थाने में बोबी और दो अन्यों के खिलाफ तहरीर दी थी। गौरव की मौत के बाद पुलिस ने मामले को गैर इरादतन हत्या की धारा में दर्ज किया है।
शिकंजी खराब बनने पर नहीं दिए थे रुपये
सीओ सिटी द्वितीय आलोक दुबे ने बताया कि आरोपी बोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि शिकंजी खराब बनने पर उसने वापस कर दी थी और रिक्शा लेकर चल दिया। गौरव रिक्शे पर लटक गया था जिससे रिक्शा पलटा और वह घायल हो गया। उसने बताया कि उसने ही गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया था। 18 हजार रुपये भी जमा कराए। सीओ का कहना है कि आरोपी के बयानों की तस्दीक की जा रही है।