{"_id":"625b10f0aedfd70e8c655c6d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd236999387","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर फौजी से ठगे 1.28 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन दिलाने के नाम पर फौजी से ठगे 1.28 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर फौजी से ठगे 1.28 लाख रुपये
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने भारतीय सेना में तैनात फौजी सौरभ कुमार से एक एप के माध्यम से ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर 1.28 लाख रुपये ठग लिए। सैनिक को जब ठगी का पता चला तो उन्होंने रुपये देने बंद का साइबर सेल में शिकायत की है।
मसूरी के गंगापुरम निवासी सौरभ कुमार भारतीय सेना में कार्यरत हैं, वर्तमान में वह नगालैंड में तैनात हैं। सौरभ का कहना है कि वह छुट्टियों पर घर आए हुए हैं। उन्होंने पैसा बाजार बैंक नामक एप से ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन किया। अगले दिन उनके पास लोन स्वीकृत होने का संदेश आया। इसके बाद ठगों ने उनसे लोन की प्रोसेसिंग फीस 3500 रुपये, जीएसटी चार्ज 12,500 रुपये, लोन ट्रांसफर शुल्क 9,500 रुपये, टीएसएस शुल्क के नाम पर 12,500 रुपये, पहली ईएमआई ट्रांसफर के नाम पर 17,500 रुपये, डीले फीस 22,500 रुपये जमा करा लिए। इसके बाद ठगों ने उन्हें लोन स्वीकृति पत्र भेजा। पत्र भेजने के बाद ठगों ने उनसे 25,300 रुपये और मांगे। पत्र देखकर उन्हें भी विश्वास हो गया तो उन्होंने 25,300 रुपये भी भेज दिए। ठगों ने फिर ने कमीशन के नाम पर 15 हजार रुपये और एनइएफटी शुल्क के नाम पर 12,500 रुपये ले लिए। ऐसा करके ठगों ने उनसे 1.28 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद भी ठगों ने उनसे 48,500 रुपये मांगे तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है तो उन्होंने रुपये भेजने से मना कर दिया। सौरभ ने उनसे लोन करने से मना कर रुपये वापस मांगे तो ठगों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। मसूरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल की मदद से ठगों का पता लगाया जा रहा है।