{"_id":"6259c192453d2429522d1adb","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2369507173","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर सिपाही और परिवार के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर सिपाही और परिवार के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर सिपाही और परिवार के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। हरसांव स्थित पुलिस लाइन में सरकारी आवास में घुसकर सिपाही और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। सिपाही का आरोप है कि उनके भाई की पत्नी और उसके परिवार के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और अब झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। सिपाही ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से मथुरा निवासी पवन कुमार यूपी पुलिस में सिपाही हैं और वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात हैं। पवन कुमार का कहना है कि उनका छोटा भाई भी पुलिस में है जो रायबरेली में तैनात है। उनका कहना है कि छोटे भाई की शादी अलीगढ़ निवासी निशा से 2020 में हुई थी। आरोप है कि तभी से उनके परिवार में झगड़ा रहने लगा और भाई के ससुरालियों ने तरह-तरह के आरोप लगाकर उनके परिवार से लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद अब निशा और उसके दादा नेपाल सिंह, सुभाष और सुनील के साथ बृहस्पतिवार को उनके घर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसके बाद पड़ोसियों के सामने 30 लाख रुपये लेने और हत्या कराने की धमकी देने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।