फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

एक करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह पर की गैंगस्टर की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
एक करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह पर की गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर डी-ब्लाक में कारोबारी के यहां गत सितंबर माह में एक करोड़ रुपये की नकदी व जेवर चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने गैंगस्टर की कारवाई की है। पुलिस ने गैंग के सरगना इरफान उर्फ उजाले व उसकी पत्नी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, इनमें से पांच आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी निवासी इरफान उर्फ उजाले उर्फ आर्यन, अलीगढ़ निवासी उसके चालक इमरान, धीरज वर्मा, विक्रम शाह, मोहम्मद शोएब, इरफान की पत्नी गुलशन परवीन, रुपाली उर्फ संगीता, मुरारी वर्मा, शिवम वर्मा, लाडली खातून व मुजाहिर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी पर अलग-अलग राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। हाल में इरफान, इमरान, धीरज वर्मा, विक्रम शाह, मुहम्मद शोएब व गुलशन परवीन जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed